The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Experts told the right time to have breakfast for weight loss

इस समय पर ब्रेकफास्ट करेंगे तो वज़न कम करने में मिलेगी मदद!

क्या कोई ऐसा ख़ास समय है जिसमें अगर हम ब्रेकफास्ट करते हैं तो वज़न कम करने में मदद मिल सकती है? किंग्स कॉलेज लंदन के रिसर्चर्स ने इस सवाल का जवाब खोज निकाला है.

Advertisement
pic
19 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 19 अगस्त 2022, 11:03 AM IST)
breakfast for weight loss
वज़न कम करने के लिए सही समय पर ब्रेकफ़ास्ट करना ज़रूरी
Quick AI Highlights
Click here to view more

ब्रेकफ़ास्ट अच्छे से करो, ईट योर ब्रेकफ़ास्ट लाइक ए किंग जैसी कितनी हिदायतें हमें हर रोज़ सुनने को मिलती हैं और मिलें भी क्यों ना.. ब्रेकफास्ट दिन का सबसे इम्पोर्टेन्ट मील जो होता है. आपको चाहे वज़न कम करना हो या वज़न बढ़ाना हो ब्रेकफास्ट बहुत इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले करता है. लेकिन एक सवाल जो मेरे दिमाग में अक्सर आता है वो ये कि आखिर ब्रेकफास्ट करने का सही समय क्या होना चाहिए? क्या कोई ऐसा ख़ास समय है जिसमें अगर हम ब्रेकफास्ट करते हैं तो वज़न कम करने में मदद मिल सकती है?  किंग्स कॉलेज लंदन के रिसर्चर्स ने इस सवाल का जवाब खोज निकाला है. किंग्स कॉलेज लंदन में जेनेटिक एपिडेमियोलॉजी के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने अपनी रिसर्च में बताया कि अगर आप सुबह 11 बजे नाश्ता करते हैं तो आप महीने में 2 से 5 किलो तक वज़न कम कर सकते हैं.

रिसर्च में बताया गया कि अगर आप नाश्ते के लिए 11 बजे तक का इंतज़ार करते हैं तो आप अपने मील्स के बीच में 14 घंटे का फास्टिंग टाइम मेंटेन कर सकते हैं. अगर आप डिनर रात को 8 से 9 बजे के बीच कर लेते हैं और अगले दिन सुबह 11 बजे नाश्ता करते हैं तो ये 14 घंटे का फास्टिंग पीरियड कंप्लीट करेगा. इस रिसर्च में बताया गया कि ब्रेकफास्ट का समय सुबह 8 बजे के बदले 11 बजे कर लेने से आपको वज़न कम करने में मदद मिलेगी. ये आजकल पॉपुलर हो रही 5:2 डाइट से भी ज्यादा असरदायक है. 5:2 एक तरह की इंटरमिटेंट फास्टिंग है जिसमें आप 5 दिन खाना खाते हैं और दो दिन फास्टिंग करते हैं. टिम ने इस रिसर्च में ये भी कहा कि कोई भी एक ऐसी डाइट नहीं है जो हर किसी को सूट करे. हर किसी की बॉडी एक डाइट पर अलग तरह से रिएक्ट कर सकती है.

इसके अलावा स्टडी में ये भी बताया गया कि ये जो रात को उठ कर मंचिंग करने की आदत है ना उसे भी बंद कर दीजिये. ऐसा करने से 14 घंटों का फास्टिंग टाइम पूरा नहीं हो पाता है और वज़न कम नहीं हो पाता.
 

टिप-टॉप: घर पर बनाएं ब्लैकहेड्स कम करने वाला टोनर, कुछ ही दिन में दिखेगा फायदा

Advertisement

Advertisement

()