The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Detect food adultration by the FSSAI shared tips

आपके घर में रखी हल्दी और लाल मिर्च असली है या नकली, ऐसे पता लगाइए

लाल मिर्च को ज्यादा लाल दिखाने के लिए केमिकल वाले रंग मिलाए जाते हैं.

Advertisement
Fodd adulteration
आसान ट्रिक से पहचानें हींग में मिलावट
pic
गरिमा बुधानी
1 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 1 सितंबर 2022, 04:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मिलावट खाने में हो या प्यार में नुकसान ही करती है. एक आपकी इमोशनल हेल्थ के लिए खराब है और एक आपकी फिज़िकल हेल्थ के लिए. खाने-पीने के सामानों में हुई मिलावट कई बार इतनी खतरनाक हो जाती है कि वो आपके लिए गंभीर बीमारियों का कारण बन जाती है. अब ऐसे में क्या किया जाए? जब हम बाज़ार जाते हैं तो बेस्ट से बेस्ट सामान लेने की ही कोशिश करते हैं. खासकर खाने के सामान के साथ तो लोग बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतते. लेकिन कई बार हम मिलावट वाला सामान इस्तेमाल कर रहे होते हैं और हमें पता भी नहीं चलता. खासकर किचन के मसालों में. चलिए आज आपकी प्रॉब्लम को थोड़ा कम कर देते  हैं. FSSAI ने कुछ ऐसे तरीके बताये हैं जिनसे आप अपने किचन में मौजूद हल्दी, मिर्च और हींग में मिलावट का पता लगा सकते हैं.

ये वो बेसिक आइटम्स हैं जो लगभग हर किचन में होते ही हैं और रोज़ाना हम इन्हें खाने में इस्तेमाल करते हैं. इसलिए ज़रूरी है कि इन मसालों में मिलावट न हो.

हल्दी 

हल्दी में सिंथेटिक डाई, चॉक पाउडर, रंग या केमिकल मिलाए जाते हैं. इसका टेस्ट करने के लिए एक ग्लास में हल्का गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं. इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. अगर हल्दी पानी में  घुल जाए और पानी का रंग गहरा पीला नज़र आए तो इसका मतलब आपकी हल्दी में मिलावट नहीं है लेकिन अगर हल्दी पानी में पूरी तरह घुलने की बजाय ग्लास के बॉटम में इकट्ठी होकर जम जाए और पानी का रंग हल्का हो जाए तो इसका मतलब है कि हल्दी में मिलावट है.  

लाल मिर्च पाउडर 

कई लोगों को मिर्ची के बिना खाना एकदम फीका लगता है. मेरी तो खैर मिर्च पाउडर वाली सब्जियों से हालत खराब हो जाती है. लेकिन इम्पॉर्टेन्ट ये नहीं है. इम्पोर्टेन्ट ये है कि आप जो मिर्च पाउडर इस्तेमाल कर रहे हैं कहीं उसमें किसी तरह की कोई मिलावट तो नहीं है. अब ये पता लगेगा कैसे? बहुत आसान तरीका है. मिर्च में आर्टिफिशियल रंग, सिंथेटिक डाई, डिटर्जेंट, ईंट का पाउडर और टैल्कम पाउडर तक मिला दिया जाता है, जो आपके इंटरनल ऑर्गन्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं. पता लगाने का एक तरीका बहुत ही सिंपल है. आपको एक ग्लास में पानी लेना है. उसमें एक चम्मच मिर्च पाउडर मिलाना है. अब कुछ देर तक उसे छोड़ दीजिये. मिर्ची का कुछ हिस्सा ग्लास में नीचे बैठ जाएगा और कुछ पानी के ऊपर तैरता हुआ नज़र आएगा. आपको पानी के ऊपर तैरते हुए मिर्च पाउडर को अपनी हथेली में लेना है और उसे रगड़ कर देखना है. अगर आपको हाथ में कुछ खुरदुरापन महसूस हो तो इसका मतलब उसमें मिट्टी मिली हुई है. कई बार हो सकता है आपको हथेली पर झाग नज़र आने लगे. तो इसका मतलब है कि उसमें डिटर्जेंट मिला हुआ है.

हींग 

हींग का तड़का लगते ही पूरे घर को पता चल जाता है. कुछ ऐसी डिशेज़ हैं जिनमें बिना हींग का तड़का लगाए स्वाद ही नहीं आता. खासकर दाल. लेकिन कई बार हींग में वो खुशबू और वो स्वाद मिसिंग होता है. ऐसे में हो सकता है कि हींग पाउडर में मिलावट की गई हो. हींग में डिटर्जेंट और मिट्टी मिली हो सकती है. इसका पता लगाने के लिए एक ग्लास में हल्का गुनगुना पानी ले लें. इस पानी में एक चम्मच हींग पाउडर डालें. इसे अच्छे से मिलाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. अगर आपकी हींग में मिलावट होगी तो आपको कुछ पार्टिकल्स ग्लास में नीचे बैठे हुए नज़र आयेंगे. ये मिट्टी के कण हो सकते हैं. अगर आपकी हींग शुद्ध है तो वो पानी में पूरी तरह घुल जायेगी. 

सेहत: वीगन डाइट सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है?

Advertisement

Advertisement

()