The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • CRPF Wrestler turns hostile in alleged rape case against senior officials

CRPF कॉन्स्टेबल ने दो अफसरों पर लगाए थे रेप के आरोप, अब जांच में पलट गई

मजिस्ट्रेट के सामने बयान में कहा, परेशानी में आरोप लगा दिए थे.

Advertisement
Img The Lallantop
CRPF की सांकेतिक तस्वीर (बाएं) और DIG खजान सिंह (दाएं).
pic
प्रेरणा
21 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 21 दिसंबर 2020, 04:18 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
3 दिसंबर 2020 को CRPF की एक महिला कॉन्स्टेबल ने दो सीनियर अफसरों पर रेप, धमकी देने और यौन शोषण करने के आरोप लगाए. मामले में FIR भी हुई. लेकिन जब महिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, तब कथित तौर पर वो सभी आरोपों से मुकर गई. 30 साल की ये कॉन्स्टेबल फोर्स की रेसलिंग टीम की तरफ से खेलती है और कई मेडल भी जीत चुकी है. क्या है पूरा मामला? इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, पुलिस ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल को जब मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, तब उसने कहा कि उसका रेप नहीं किया गया था. वो निजी और प्रोफेशनल कारणों की वजह से परेशान थी. अब महिला के पलट जाने के बाद कानूनी सलाह ली जा रही है. इसी के साथ CRPF द्वारा इस मामले को लेकर बनाई गई इंटरनल कम्प्लेंट्स कमिटी की जांच के नतीजों का इंतज़ार हो रहा है. इस मामले को लेकर हमने बात की विजया लक्ष्मी से. विजया एडवोकेट हैं, सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं. उन्होंने बताया कि
Embed
मामले का बैकग्राउंड क्या है? कॉन्स्टेबल ने 3 दिसंबर को दिल्ली के बाबा हरिदास नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई थी. टीम के कोच इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर खजान सिंह के खिलाफ. खजान सिंह CRPF में DIG हैं. तैराकी के चैम्पियन हैं. 1986 में सियोल में हुए एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं. उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. ‘इंडिया टुडे’ की कमलजीत कौर संधु की रिपोर्ट के मुताबिक, CRPF रेसलर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सुरजीत सिंह और खजान सिंह, दोनों ही CRPF में सेक्स स्कैंडल चलाते हैं. इनके कई साथी हैं. वो महिला कॉन्स्टेबल्स का यौन शोषण करते हैं. और क्या आरोप लगाए कॉन्स्टेबल ने? महिला रेसलर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और DIG  खजान सिंह ने कई साल तक उसका यौन शोषण किया. बात बाहर न जाए, इसका भी दबाव बनाते रहे. महिला ने शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा-
Embed
महिला कॉन्स्टेबल ने आगे आरोप लगाए कि सुरजीत सिंह DIG (स्पोर्ट्स) खजान सिंह के निर्देशों पर काम करते थे. स्पोर्ट्स टीम की लड़कियों और बाकी लड़कियों से खजान सिंह को सेक्शुअल फेवर देने को कहते थे. महिला कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया कि खजान सिंह ने भी उसे फोन पर भद्दे और अश्लील मैसेज भेजे. महिला रेसलर ने शिकायत में कहा,
Embed
महिला कॉन्स्टेबल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों अधिकारियों ने अक्टूबर-नवंबर 2014 में उसका रेप किया था. दोनों उसे वसंत कुंज के एक फ्लैट में लेकर गए थे. महिला ने कहा-
Embed
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने मेटरनिटी लीव से लौटने के बाद ये शिकायत दर्ज करवाई. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कॉन्स्टेबल ने ये भी दावा किया कि उसने 2014 में CRPF के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) से इस मामले की आधिकारिक शिकायत की थी. लेकिन आरोपियों ने उसके ऊपर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया. इसके बाद एक और महिला कॉन्स्टेबल ने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला का आरोप है कि उसने तब भी सुरजीत सिंह और खजान सिंह के बारे में सब बताया था, लेकिन उनका बयान न रिकॉर्ड किया गया और न आगे पेश किया गया. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ DIG खजान सिंह भी जांच अधिकारी के सामने पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवाया. खजान सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा है. इस मामले को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है क्योंकि जांच अभी भी जारी है.

Advertisement

Advertisement

()