सोशल मीडिया पर एक महिला से अभद्रता, मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल हो रहाहै. महिला चीखती चिल्लाती रहती है लेकिन कुछ लोग उससे छेड़खानी करते रहते हैं.गालियां देते रहते हैं. वीडियो को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों कोगिरफ्तार कर लिया है. मामले में विपक्षी दलों ने बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं.क्या है वीडियो में? महिला से अभद्रता का वीडियो ऐसा है, जिसे दिखाया नहीं जा सकता.इसलिए हम वीडियो को यहां नहीं दिखा रहे हैं. इस वीडियो में बाइक पर किसी केसाथ पीछे बैठी महिला के साथ कुछ लोग अभद्रता करते दिख रहे हैं. महिला के शरीर को छूरहे हैं. महिला अपनी साड़ी से तन को ढकने का बार-बार प्रयास कर रही है. चिल्ला रहीहै. बाइक पर आगे बैठा युवक तेजी से भागना चाह रहा है, लेकिन कुछ लोग महिला कोदबोचने की कोशिश कर रहे हैं. गाली देते हैं. जो लोग छेड़छाड़ कर रहे थे, उन्हीं मेंसे एक वीडियो बना रहा था. आजतक के रिपोर्टर आलोक कुमार जायसवाल के मुताबिक, मामलासारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र का है. दरियापुर रेल कारखाना से दरिहरा चवंरहोकर एक रास्ता जाता है, दरिहरा सरैया गांव को. वहां जाने के लिए ये मेन रोड है.इसी पर ये वारदात हुई. आजतक के मुताबिक, बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने इस कपल कोजंगल में पकड़ा था. पहले पूछताछ की. फिर महिला से छेड़छाड़ की. युवक से हाथापाई कीगई. काफी मिन्नतों के बाद युवक बाइक पर महिला को लेकर वहां से निकल पाया. विपक्ष नेहमला बोला इस वीडियो को लेकर विपक्षी दलों ने बिहार की नीतीश सरकार को निशाने परलिया है. बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, ये है बिहार के छपरा कीस्थिति. एक महिला के साथ दिनदहाड़े उसकी इज्जत लूटी जा रही है. आखिर सुशासन किधरहै? शासक और प्रशासन का जरा भी भय अपराधियों को नहीं. कैसे बचेगी बिहार कीबेटी-बहू? आरजेडी के प्रवक्ता ने अरुण कुमार यादव ने लिखा, बिहार के जिला छपरा कीयह अमानवीय घटना है. बिहार में नीतीश-भाजपा गठबंधन की 15 वर्षों से सरकार है. नीतीशसरकार में यह कोई नई घटना नहीं है. प्रदेश में रोज इस तरह की घटनाओं को बेखौफअपराधी अंजाम देते हैं. नीतीश सरकार महिलाओं की रक्षा करने में पूरी तरह विफल..शर्म करो सरकार. आजाद समाज पार्टी के हिमांशु वाल्मीकि ने लिखा, देखिए बिहार केसुशासन बाबू का शासन. बिहार के जिला छपरा में महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदानमें, छपरा में कुशासन राज में महिलाओं का चीर हरण करते हुए... क्या यही है बेटीबचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान. @NitishKumar. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेशदे @NCWIndia आम आदमी पार्टी की दिल्ली महिला विंग की जॉइंट सेक्रेटरी कैप्टनशालिनी सिंह ने लिखा, महिलाओं के सम्मान में भाजपा उतरी मैदान में. छपरा जिला मेंहुई ये घटना. एक महिला को गिद्धों की तरह नोचते ये घटिया पुरुष. कोई शर्म नहीं, कोईक़ानून का भय नहीं. ये भाजपा का राज है. अभी भी आंखें नहीं खुली तो ये गिद्ध हर घरपर हमला करेंगे. पुलिस का क्या कहना है? वीडियो में दिख रही घटना के बारे में पुलिसको औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. वायरल वीडियो के मामले में सारण के SP सन्तोषकुमार ने बताया था कि वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस की कई टीम बनाकर घटना कोसत्यापित करने और पहचान की जिम्मेदारी दी गई. जांच पड़ताल के क्रम में वीडियो मेंदिख रहे सभी 6 लोगों की पहचान कर ली गई है. इनमें 3 की गिरफ्तारी हो चुकी है. बाकीअभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. जल्द ही अन्यआरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं DIG रविंद्र कुमार ने बताया, वीडियोकी सत्यता की जांच की गई है. सभी शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है. कुल छहअपराधी हैं जिसमें से 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बाकी दो लोगों की गिरफ्तारीका प्रयास जारी है. घटना दरियापुर की है. ये पूछने पर कि इस तरह की घटनाएं आम हो गईहैं. DIG ने कहा कि सामाज में नैतिक शिक्षा की कमी है. मेरा ये मानना है कि स्कूलके स्तर पर ही नैतिक शिक्षा पर जोर देना चाहिए. पुलिस के मुताबिक आरोपियों कीपहचान, गुड्डू राय, आमोद कुमार राय. राकेश कुमार राय, धमेंद्र कुमार राय, अरविंदकुमार राय और नीतिश कुमार उर्फ घोष है. इनमें से राकेश, अरविंद नितिश, आमोद कोगिरफ्तार कर लिया गया है. घटना 27 सितंबर की है.