The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Chennai: Women gangraped in a moving cab, all accused arrested

चेन्नई: चलती कैब में महिला से गैंगरेप के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार

आरोप है कि इन लोगों ने चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म किया और उससे लूटपाट भी की.

Advertisement
pic
11 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 11 अगस्त 2022, 11:25 PM IST)
Chennai
चेन्नई में एक कैब से 40 साल की एक महिला को 6 लोगों ने मिलकर किडनैप कर गैंग रेप किया (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेन्नई में कथित रूप से एक महिला का 6 लोगों ने गैंगरेप किया. खबरों के मुताबिक वारदात को चेन्नई बाईपास रोड के नज़दीक एक सुनसान इलाके में अंजाम दिया गया. पीड़िता की उम्र 40 साल बताई गई है. आरोपियों ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने महिला से लूटपाट भी की. चेन्नई पुलिस ने इस मामले में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ किडनैपिंग, रेप और लूट की ये वारदात बीती 6 अगस्त को हुई जिसका अब पता चला है. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब 9 अगस्त को पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार महिला घटना वाले दिन एक मंदिर से अपने घर जा रही थी. इसके लिेए उसने कैब ली थी. खबर के मुताबिक कैब के ड्राइवर से महिला का पुराना परिचय था. पुलिस ने बताया कि गाड़ी जब एक सुनसान इलाके से गुजर रही थी तभी एक आदमी ने उनकी गाड़ी रोक ली. इसके बाद पांच और लोग वहां आ गए और सबने मिलकर ड्राइवर को गाड़ी से बाहर फेंक दिया. इसके बाद सभी आरोपियों ने महिला के पास मौजूद सोना लूटा और उसके साथ गैंग रेप किया.

उधर घायल ड्राइवर ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. इसके बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की. इसमें एक आरोपी उसके हाथ लग गया. उससे मिली जानकारी के आधार पर अगले दिन बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार अपराध करते समय सभी आरोपी शराब के नशे में थे. 

इन आरोपियों के नाम करुप्पा, दिनेश, सुरेश, संतोष और सतीश हैं. सभी पर आईपीसी की धाराओं के तहत सामूहिक बलात्कार, डकैती, गलत तरीके से बंधक बनाने, अपहरण, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं पीड़ित महिला का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज़ चल रहा है. 

श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने कहा, "पति के गायब होने पर मुझे क्यों उठाया गया"

Advertisement

Advertisement

()