The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Chennai Police Arrested woman and her boyfriend under Pocso Act forced minor daughter to be sexually exploited by man

नाबालिग बेटी के मां बनने के बाद यौन शोषण के आरोप में लड़की की मां और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज.

Advertisement
pic
1 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 1 जनवरी 2021, 12:25 PM IST)
 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेन्नई का मदिपक्कम. यहां पुलिस ने एक महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि 36 साल कि महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को अपने बॉयफ्रेंड के द्वारा यौन शोषण के लिए मजबूर किया. और जब वो प्रेगनेंट हो गई, तो उसे मामा के यहां छोड़कर भाग गई. पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की बेटी 15 साल की है. महिला कुछ सालों पहले अपने पति से अलग हो गई थी. इसके बाद शेखर नाम के व्यक्ति के साथ रिलेशन में आ गई. शेखर घरों में पुताई का काम करता है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शेखर अक्सर महिला के घर आता था और उसकी बेटी का यौन शोषण करता था.

नाबालिग बेटी ने इस बारे में अपनी मां (आरोपी महिला) को बताया. लेकिन उसने आरोपी शेखर को कुछ कहने की बजाय अपनी को ही शांत रहने और को-ऑपरेट करने को कह दिया. इसके बाद सितंबर, 2020 में बेटी प्रेगनेंट हो गई, तो महिला उसे अपने भाई के यहां लेकर चली गई. वहां किसी को बेटी की हालत के बारे में बताए बिना वहां छोड़कर वापस आ गई. इसके बाद पीड़िता ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में मामा को बताया. उन्होंने फिर लड़की की मां यानी अपनी बहन से संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन बात हो नहीं पाई.

फिर उन्होंने इस बारे में मदिपक्कम महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया. और लड़की को पुनर्वास गृह भेज दिया गया. जहां उसने अक्टूबर में एक बेटे को जन्म दिया. दो महीने लगातार प्रयास करने के बाद पुलिस ने शेखर और लड़की की मां को अरेस्ट कर लिया. आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

Advertisement

()