The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Best places in india for female solo travllers as Rakshabandhan gift

इस बार रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट में दीजिये इन खास जगहों के टिकट

इस बार रक्षाबंधन पर अपनी बहन को चॉकलेट या पैसे देने की बजाय आप उन्हें कुछ ख़ास तोहफा दे सकते हैं.

Advertisement
pic
4 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2022, 09:52 AM IST)
Rakshabandhan Gift ideas
रक्षाबंधन को ख़ास बनाएंगे ये तोहफे
Quick AI Highlights
Click here to view more

यार मम्मी, आप इसको कहां से उठा कर लाये हो... ये सेंटेंस पढ़ने के बाद कौन याद आया? इसका जवाब बहुत ही ऑब्वियस सा होगा.. आपको जो भी याद आया वो आपके दिल के सबसे करीब है. ये रिश्ता बहुत ख़ास है. चाहे वो भाई-बहन का रिश्ता हो, भाई-भाई का रिश्ता हो या बहन-बहन का रिश्ता हो. हो सकता है आज आप दोनों अलग शहर में या अलग देश में हों या एक साथ एक ही घर में. रोज़ घंटों बात होती हो या कभी-कभार हफ्ते में एक बार बात हो जाती हो. सिचुएशन चाहे जो भी हो, जितना भी बदल जाए, प्यार और एहसास वो हमेशा एक जैसा रहता है. हम इस रिश्ते को वैसे तो हर रोज़ सेलिब्रेट करते हैं लेकिन अब आ रहा है एक ख़ास मौक़ा. रक्षाबंधन का त्यौहार. सोच लिया क्या गिफ्ट देना है इस बार? इस बार लिफाफे में रख कर पैसे मत दीजिये. इस बार लिफाफे में रखिये सोलो ट्रिप की टिकट्स. अब कहां की टिकट देनी है? इसी सवाल का जवाब यहां मिलेगा. आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहें जो सोलो फीमेल ट्रेवलर्स के लिए सेफ मानी जाती हैं .

मेघालय 

मेघालय को बादलों का शहर कहा जाता है. ये एक ऐसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां आप साल के किसी भी महीने में जाएं आपको खूबसूरती ही मिलेगी. गर्मियों में यहां का स्प्रिंग फेस्टिवल, मॉनसून में चारों तरफ फैली हरियाली और सर्दियों में कोहरे से ढकी वादियां. मन खुश कर देंगी. मेघालय की राजधानी शिलांग में एक 'बड़ा बाज़ार' है. जिसे महिलाएं चलाती हैं. इसके अलावा डॉकी की उम्टोंग नदी. जो देश की सबसे साफ नदियों में से एक है. इसका पानी इतना साफ है कि नदी के अन्दर तक की चीज़ें साफ नज़र आती हैं. गोरा हिल्स में बल्पक्रम नेशनल पार्क, चेरापूंजी का सोहरा बाजार, यहां का म्यूज़ियम, नोहकालीकाई वाटर फॉल और डबल डेकर रूट ब्रिज. ये वो जगहें हैं जहां आप अपनी ट्रिप के दौरान जा सकते हैं. इतना ही नहीं मेघालय में और भी कई जगहें हैं जहां का सोलो ट्रिप आप अपनी बहन को रक्षाबंधन पर गिफ्ट कर सकते हैं. चिंता मत कीजिये, मेघालय फीमेल ट्रेवलर्स के लिए बहुत सेफ है.

photo credit: istock
पुडुचेरी 

इंडिया में रहकर अब्रॉड का मज़ा लेना है तो पुडुचेरी एक परफेक्ट ऑप्शन है. यहां की इमारतें, खान-पान, पहनावा, संस्कृति और सभ्यता में आज भी फ्रेंच कल्चर की झलक दिखाई देगी. आपको यहां कई लोग फ्रेंच में बात करते मिल जाएंगे. सड़क पर लगे साइन बोर्ड में तमिल, अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच भी चमकती दिखेगी. पुडुचेरी के रेस्ट्रों में बिना किसी दिक्कत के फ्रेंच फूड खाने को मिल जाएगा. फ्रेंच कल्चर का मज़ा लेना है तो बस इस बार लिफाफे में शगुन के पैसों की जगह पुडुचेरी की टिकट रखकर दे दीजिये और फिर देखिये अपने सिबलिंग की खुशी. पुडुचेरी एक छोटा शहर है. आप इस शहर को एक दिन में देख सकते हैं. फ्रेंच वॉर मेमोरियल, ओल्ड लाइट हाऊस, पांडिचेरी म्यूज़ियम जैसी कई जगहें है जो देखने लायक हैं.

हम्पी 

अगर आपकी बहन को इतिहास खंगालने में मज़ा आता है तो कर्नाटक का हम्पी उन्हें बहुत पसंद आएगा. हम्पी के गांव में कई ऐतिहासिक मंदिर हैं. इन मंदिरों में आपको विजयनगर एम्पायर के आर्किटेक्ट की झलक नज़र आएगी. इनकी खूबसूरती मंत्रमुग्ध करने वाली है. तुंगभद्र नदी के पास हंपी बाज़ार है. जिसके पास  है 7th सेंचुरी में बना विरुपक्ष मंदिर. ये शिव मंदिर है और इसकी खासियत ये है कि यहां पर मौजूद शिवलिंग दक्षिण की तरफ झुका हुआ है. यहां पर जो पेड़ हैं वो भी दक्षिण की तरफ झुके हुए होते हैं. तो जितना मज़ा आपके सिबलिंग को आपको झुकाकर आता है न उतना ही मज़ा उन्हें यहां भी आएगा. तो बस, करवा दीजिये उनकी टिकट बुक.

Credit- Freepik
ऋषिकेश 

ऋषिकेश को ‘योग कैपिटल’ कहा जाता है. यहां गंगा नदी के किनारे बैठकर सनराइज़ और सनसेट देखना तो सुखद अनुभव देता ही है, यहां बैठकर योग और मेडिटेशन करने की अनुभूति भी निराली है. यहां पर गंगा नदी के किनारे कई फीमेल ओनली होस्टल्स बने हुए हैं जो सोलो ट्रैवलर्स के लिए बहुत ही सेफ हैं. गंगा आरती देखनी हो या रिवर राफ्टिंग और पैरा-ग्लाइडिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटी करनी हो. ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शन है. इंडिया का सबसे ऊंचा बंजी जम्पिंग पॉइंट भी ऋषिकेश में ही है. सेफ्टी की बात करें तो फोर्ब्स ने 2022 की एक लिस्ट जारी की है जिसमें फीमेल सोलो ट्रेवलर्स के लिए दुनिया की सबसे सेफ नौ जगहों का ज़िक्र है. ऋषिकेश भी उस लिस्ट में शामिल है.

टिप-टॉप: नाइट क्रीम या स्लीपिंग मास्क, दोनों में से क्या है आपकी स्किन के लिए ज्यादा बेहतर?

Advertisement

Advertisement

()