नौकरी के बहाने बुलाकर बार में नचवाने ले गए, लड़कियों ने दिमाग लगाकर जान बचा ली
तीन दिनों तक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा.
Advertisement

लड़कियों को ऑफिस की जॉब का झांसा देकर फ्लाइट से बेंगलुरु ले जाया गया था, फिर जो हुआ, वो डराने वाला था. (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश की तीन लड़कियां. होटल, सैलून में काम करने वाली प्रोफेशनल्स. लॉकडाउन के दौरान नौकरी चली गई थी. अपने लिए नौकरी की तलाश में थीं. तभी एक ऑफर आया. बेंगलुरु से. कहा गया, काम करना है रिसेप्शनिस्ट इत्यादि के तौर पर. फ्लाइट की टिकट भी बुक कर दी गईं, लेकिन जब तीनों लड़कियां वहां पहुंचीं, तो सच्चाई कुछ और ही निकली.क्या है पूरा मामला?
बैंगलोर मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, दिव्या और पूजा नाम की दो महिलाओं ने 21 से 27 साल की उम्र की तीनों लड़कियों से कॉन्टेक्ट किया. कहा कि ऑफिस में फ्रंट डेस्क पर जॉब दिलवाएंगी. सैलरी भी अच्छी होगी. पुलिस के मुताबिक़, इन लड़कियों के बेंगलुरु आने के लिए टिकट भी बुक किए गए. जब लड़कियां बेंगलुरु पहुंचीं तो उन्हें एक अपार्टमेंट में ले जाया गया. मल्लाथाहल्ली के पास. पुलिस के मुताबिक़, वहां और लड़कियां भी थीं. उसके अगले दिन लड़कियों को ऑफिस के बहाने ले जाया गया. लेकिन गांधीनगर के एक बार में छोड़ दिया गया. उनके साथ आई महिलाओं ने, जिन्होंने नौकरी का वादा किया था, तीनों लड़कियों से कहा कि वो शराब में धुत्त लोगों के सामने नाचें. जब लड़कियों ने मना कर दिया, तो उनसे कहा गया कि उन पर जो पैसा खर्च हुआ है, उसे लौटाना होगा. रिपोर्ट के अनुसार तीनों से तकरीबन दो लाख रुपए मांगे गए. इसमें फ्लाइट की टिकट, खाने और रहने पर हुआ खर्चा बताया गया.
लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की नौकरियां गईं. इसके बाद से फ्रॉड के काफी मामले भी सामने आए हैं. (सांकेतिक तस्वीर)दिमाग लगाया तो जान बची
लड़कियों का आरोप है कि उन्हें फ़्लैट में तीन दिन तक बंद रखा गया. उनके फोन और बाकी सामान भी छीन लिया गया. इसके बाद उनमें से एक लड़की ने कहा कि उसका फोन मिल जाएगा तो वो घरवालों से पैसे मंगवा लेगी. ये कहने पर उसे फोन मिल गया. फिर लड़की ने बाथरूम में जाकर फौरन पुलिस को फोन मिला दिया, और इस तरह भांडा फूट गया.
मामला सामने आते ही वेस्ट डिविजन पुलिस ने फ़्लैट को घेर लिया. लड़कियों को वहां से निकाला. उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया. वहां मौजूद सुनील कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया. दिव्या, पूजा और निक्की कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से पैसे रिकवर किए गए. बाद में लक्ष्मण और विक्की कुमार नाम के आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया.
फिलहाल लड़कियों को ट्रेन से दिल्ली भेज दिया गया है. ज्ञानभारती पुलिस ने तस्करी और गलत रूप से कैद करके रखने की धाराओं में आरोपियों पर मामला दर्ज किया है.

.webp?width=60)

