कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु. बुधवार, 12 जनवरी को पुलिस ने यहां के एक प्राइवेटकॉलेज के एक स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया. आरोपी का नाम प्रपंच नचप्पा बताया गयाहै. उम्र 23 साल. कर्नाटक के कोडागु जिले का रहने वाला है. प्रपंच नचप्पा पर आरोपहै कि उसने सोशल मीडिया के ज़रिए लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे की उगाही कीहै. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने 20 से अधिक महिलाओं को ब्लैकमेल किया और उनसे 10 हजाररुपये से 2 लाख रुपये तक वसूले. क्या है पूरा मामला? द न्यूज मिनट ने पुलिसके हवाले से बताया कि नचप्पा ने महिला नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट खोला था.वहां उसने खुद के मॉडल होने का दावा किया और ऐसे पोस्ट डाले जिन्होंने मॉडलिंग केलिए ऐम्बिशियस लोगों को आकर्षित किया. कई महिलाओं ने उन पोस्ट्स का जवाब दिया औरनचप्पा से फोन पर संपर्क किया. पीड़ित महिलाओं से बातचीत के बाद उसने उन्हें अपनीतस्वीरें भेजने को कहा. नचप्पा ने इन महिलाओं से वादा किया कि वो हरेक फोटो के बदलेउन्हें 2,000 रुपये देगा. यह भी कहा कि अगर वे बिकनी पहने हुए फोटो भेजेंगी तो वहउन्हें 10 हजार रुपये देगा. लेकिन जब उसने लड़कियों से न्यूड तस्वीरें मांगीं तोउन्होंने इन्कार कर दिया. आरोप है कि इसके बाद नचप्पा ने उनकी सभी तस्वीरें सोशलमीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी. सेक्सटॉर्शन क्या है ? सेक्सटॉर्शन यौन शोषण काही प्रकार है . इसमें किसी को उसके प्राइवेट तस्वीरों या वीडियो के गलत इस्तेमाल कीधमकी दी जाती है . धमकी देने वाला विक्टिम से इक्स्टॉर्शन यानि कि ज़बरदस्ती वसूलीकरता है . सेक्सटॉर्शन में ज़्यादातर पैसों की मांग की मांग होती है . लेकिन कईबार घमकी देने वालें इसके ज़रीए एमोशनल टॉर्चर करते हैं या अपनी शर्तें मनवाते हैं . फॉटोशॉप करके किया ब्लैकमेल इतना ही नहीं, आरोपी ने लड़कियों को भेजीतस्वीरों को फॉटोशॉप करके अश्लील तस्वीरों में बदल दिया. इन तस्वीरों के लिए उसनेउन लड़कियों को ब्लैकमेल किया. इस तरह उसने 20 से अधिक लड़कियों से 10 हजार रुपये से2 लाख रुपये तक ऐंठ लिए. मामला तब सामने आया जब एक महिला हलासुरु पुलिस स्टेशनपहुंच गई और शिकायत दर्ज कराई. इस काम में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उसकी मदद की.थाने में पीड़िता ने पुलिस को आरोपी के बारे में तमाम जानकारी मुहैया कराई. पुलिसने जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसने बतायाकि जांच के दौरान आरोपी के फोन में महिलाओं की सैकड़ों तस्वीरें मिली हैं. आरोपी परसूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) कीधारा 384 (जबरन वसूली) और 354 डी (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगेकी जांच जारी है. आपको बताया दें कि हाल ही में दिल्ली के पश्चिम विहार इलाकेमें सेक्सटॉर्शन का एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया था जिसपर लोगों से लगभग 1.2 करोड़ रुपयोंकी वसूली का आरोप लगा है .