The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Barabanki: body of a rape victim found in river

यूपी के बाराबंकी में रेप पीड़िता की लाश नहर में मिली, चार दिन से गायब थी

पीड़िता ने जून में केस किया था, जून में ज़मानत मिलने के बाद से आरोपी केस वापस लेने का दबाव पीड़िता पर बना रहा था.

Advertisement
pic
22 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2022, 08:24 PM IST)
sitapur
दुष्कर्म पीड़िता का शव बाराबंकी में नहर से बरामद हुआ. (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सीतापुर के सकरन थाना इलाके में रहने वाली एक नाबालिग रेप पीड़िता का शव एक नहर से मिला है. नाबालिग 18 अगस्त से लापता थी. वो घर से ये बताकर निकली थी कि वकील से अपने रेप मामले की चर्चा करने के लिए जा रही है. लेकिन लौटी नहीं. इसके बाद परिवार वालों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई. 21 अगस्त को नाबालिग की लाश एक नहर से मिली. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रेप पीड़िता की मौत का पूरा मामला क्या है?

सीतापुर के एक गांव में रहने वाली लड़की ने 31 जनवरी, 2022 को अपने पड़ोस के गांव में रहने धीरज शुक्ला पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था. पीड़िता ने तीन और लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. इस मामले में आरोपी धीरज शुक्ला को गिरफ्तार भी किया गया था. लेकिन जून में उसे ज़मानत पर रिहा कर दिया गया.

18 अगस्त को लड़की घर से निकली. उसने घरवालों को बताया था कि वो रेप केस के सिलसिले में वकील से मिलने जा रही है. देर शाम तक जब पीड़िता घर नहीं लौटी तो परिवारवालों ने उसे खोजना शुरू किया. परिवार को शक था कि पीड़िता के गायब होने में धीरज शुक्ला और उसके दोस्तों का हाथ है. परिवार ने बेटी की जान पर खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई. परिवार का कहना है कि आरोपी युवक लड़की और उसके परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था.

बाराबंकी पुलिस के अनुसार, परिवारजन लड़की की तलाश करते हुए सीतापुर से बाराबंकी पहुंचे. वहां काजी बहटा गांव में एक लड़की की लाश मिलने की खबर उन्हें मिली. इसके बाद परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी. लड़की के पिता ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की. पुलिस को शक है कि पीड़िता का शव सीतापुर से बहकर बाराबंकी पहुंचा होगा. 

बिलकिस बनो के दोषियों के रिहाई के लिए गुजरात सरकार ने क्या खेल खेला

Advertisement

Advertisement

()