The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • bagpat love jihad case rahees threatened the whole family will separate the head from the body

मो. रहीस ने नाम विकास बताया, लड़की के परिवार से कहा- 'शादी नहीं कराई तो सिर तन से जुदा कर दूंगा'

आरोप है कि पहले अपनी पहचान बदलकर आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की थी.

Advertisement
bagpat rahees  threatened
आरोपी रहीस और बागपत के SP नीरज कुमार जादौन (साभार:आजतक)
pic
मनीषा शर्मा
4 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 4 सितंबर 2022, 04:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद आरोपियों ने 'सिर तन से जुदा' वाला नारा दिया. इसके बाद ये नारा देश के कई हिस्सों में अलग अलग प्रदर्शनों में सुनाई देने लगा. ये एक भड़काऊ नारा है जिसे देश का कानून किसी भी सूरत में इजाजत नहीं देता. लेकिन बीते हफ्ते इसी नारे से जुड़ी एक और खबर आई जो हैरान करने वाली थी. 

उत्तर प्रदेश के बागपत (Bagpat) में एक लड़की और उसके परिवार को एक युवक ने धमकी दी. बताया जा रहा है कि आरोपी, पूरे परिवार को कई दिनों से परेशान कर रहा था. और उसने लड़की समेत पूरे परिवार को सिर तन से जुदा करने की धमकी दी थी. बताया जा रहा है कि ये धमकी आरोपी ने 18 जुलाई को दी थी. पुलिस ने आरोपी को 2 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया.

नाम बदलकर शादी की बात 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पहले नाम बदलकर पीड़िता से दोस्ती की थी. आरोपी का असली नाम मोहम्मद रहीस है. आरोप है कि रहीस पहले पीड़िता को शादी का झांसा देकर 30 मई को उत्तराखंड ले गया था. जहां पीड़िता को उसकी असली पहचान पता चली. जिससे वो नाराज हो गई. पीड़िता ने अपने बयान में बताया,

Embed

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के घरवालों ने पुलिस की मदद से लड़की को एक महीने बाद घर बुलाया गया. उस समय लड़की के बयान की वजह से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई. तभी से आरोपी उन्हें परेशान कर रहा था. लड़की के पिता ने बताया,

Embed

पुलिस ने दी जानकारी 

ये मामला बागपत के खेकड़ा थाने में दर्ज है. बागपत के SP नीरज कुमार जादौन ने बताया,  

Embed

आरोपी के कपड़े ट्रोल 

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी की फोटो सामने आई. जिसने उसने जींस, टीशर्ट पहनी थी. आरोपी की जींस पर लिखा मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल है. मैसेज पर लिखा था, 'बैड चॉइस मेक गुड स्टोरी' यानी बुरा रास्ता चुनने वाले आदमी अच्छी कहानी बनाते हैं. 

Image embed
आरोपी रहीस की जींस पर लिखा मैसेज वायरल (साभार:आजतक)

 पुलिस के मुताबिक आरोप है कि 23 अगस्त को आरोपी रहीस ने पीड़िता की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है. पुलिस इस मामले में रहीस का फोन चेक कर रही है. 

वीडियो झारखंड: शाहरुख ने कैसे जलाया? पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Advertisement

Advertisement

()