The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Astrologer Nidhi chaudhary trolled on Twitter for not wearing blouse

लोगों को भविष्य बताने वाली औरत पर ब्लाउज़ नहीं दिखा, ऑनलाइन पैसा भेजना शुरू कर दिया!

वीडियो में बात शनि सुधारने की चल रही थी लेकिन लोगों ने निधि को सुधारने का ज़िम्मा उठा लिया.

Advertisement
lifestyle
एस्ट्रॉलॉजर निधि चौधरी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद लोग उन्हें ज्ञान देने लगे और पैसे भेजने लगे.
pic
गरिमा बुधानी
12 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 12 सितंबर 2022, 05:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एक एस्ट्रॉलॉजर हैं. नाम है निधि चौधरी (Nidhi Chaudhary). निधि का नाम आज ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. कारण है उनका एक हालिया वीडियो. 

इस वीडियो में निधि बता रही हैं कि अपनी कुंडली में शनि ग्रह को कैसे ठीक करें? कैसे आप अपने हाउस हेल्प के साथ अच्छा व्यवहार करके शनि के दुष्प्रभावों से बच सकते हैं. लेकिन ये वीडियो अपने कॉन्टेंट के लिए ट्रेंड नहीं कर रहा है. ये वीडियो इसलिए ट्रेंड कर रहा है क्योंकि लोगों को निधि के कपड़े पसंद नहीं आ रहे हैं. निधि ने जो साड़ी पहनी है लोगों को उससे आपत्ति नहीं है, लोगों को इस बात से परेशानी है कि निधि ने उस साड़ी तो पहनी है, लेकिन साड़ी के साथ कोई ब्लाउज़ नहीं पहना है . एक एस्ट्रॉलॉजर फैशन कैसे कर सकती है? लोग इस बात को लेकर बहुत परेशान हैं. कॉमेंट बॉक्स में जा-जाकर उन्हें ज्ञान दे रहे हैं. 

Embed

वीडियो में बात शनि सुधारने की चल रही थी लेकिन लोगों ने निधि को सुधारने का ज़िम्मा उठा लिया. 

अनामिका तिवारी नाम की ट्विटर यूज़र ने लिखा

Embed

Image embed

इसके बाद निधी ने सच में अपनी अकाउंट डिटेल्स दे दीं. और, साथ ही ये भी कहा कि पैसे भेज कर स्क्रीनशॉट लगा दें. अनामिका ने 101 रुपये भेज कर लिखा,

Embed

Image embed

बहुत सारे लोगों ने ट्विटर पर इस रिऐक्शन को लाइक किया, रीट्वीट किया. इसके अलावा भी इंटरनेट की जनता ने भी “किसको क्या पहनना है” की ज़िम्मेदारी निभाई.  

विनय कुमार नाम के एक यूज़र ने लिखा

Embed
Embed

wardaddy23 नाम के यूज़र ने कॉमेंट किया

Embed
Embed

नेहा ने लिखा-

Embed
Embed

एक यूज़र ने कॉमेंट किया-

Embed
Embed

ये तो थी ट्रोल सेना. इनके अलावा भी कुछ कमेंट आए जो निधि के समर्थन में थे. 

Astroyog नाम के यूजर ने लिखा, 

Embed
Embed

एक ने लिखा,

Embed
Embed

एक और यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

वी आर सिंह नाम के यूजर ने लिखा, 

“मैं बस इस वीडियो को इसलिए रीट्वीट कर रहा हूं क्योंकि ये कुछ मूर्खों को किलसाता है. मोर पावर टू यू निधि जी.”

Embed

निधि ने भी ट्रोलवीरों को बिंदास जवाब दिया. निधि ने अपनी UPI ID कॉमेंट सेक्शन में शेयर कर दी. लोगों ने भी पैसे भेजकर स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिया. 1 रुपए से 1000 रुपए तक का अमाउंट लोगों ने निधि को भेजा.  शाम होते-होते निधि ने एक और ट्वीट किया और लिखा,  

Embed
Embed

अब निधि के इस रिप्लाई पर कुछ कह रहे हैं- वाह! क्या तो कूल जवाब. कमाई हुई सो अलग. बाकी कुछ वही हैं जो किलस रहे हैं. आपकी जो भी राय है आप कॉमेंट में बता सकते हैं. 

सेहत: उमस में पसीने से होती है खुजली, जानिए क्या करें

Advertisement

Advertisement

()