The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Artist portrays domestic violence through popular female politicians worldwide

इस तस्वीर में सोनिया गांधी का चेहरा लहूलुहान क्यों है?

इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों में दुनिया की ताकतवर महिलाएं घायल दिख रही हैं.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2020, 01:57 PM IST)
Img The Lallantop
इस सीरीज का नाम रखा गया है' जस्ट बिकॉज आई एम अ वुमन, यानी सिर्फ इसलिए कि मैं एक औरत हूं. हाल में इन तस्वीरों के पोस्टर मिलान में कई जगह लगाए गए उसके बाद ये वायरल हो रही हैं. (तस्वीर: एलेग्जैन्ड्रो पालोम्बो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
एलेक्जैन्ड्रो पालोम्बो. आर्टिस्ट हैं. तस्वीरें बनाते हैं. उन तस्वीरों से कहानियां कहलवाते हैं. ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने से लेकर घरेलू हिंसा तक- सभी पर ये आर्ट बनाते हैं. अभी नवंबर में इन्होंने कुछ पोस्टर्स बनाए थे. इनमें दुनिया की जानी-मानी महिला राजनेताओं की तस्वीरें थीं. लेकिन इन सभी तस्वीरों में एक चीज़ है जो ध्यान खींच लेती है.
आप खुद देख लीजिए:
Palombo 1 700 मिलान शहर की दीवारों पर लगे ये पोस्टर सभी का ध्यान खींच रहे हैं. वायरल होने के बाद पालोम्बो ने इन तस्वीरों को बनाने के पीछे अपनी वजह बताई है. इस तस्वीर में दुनिया की सबसे प्रभावशाली मानी जाने वाली महिला लीडर्स की तस्वीरें हैं. बाएं से दाएं ऊपरी लाइन में: हिलरी क्लिंटन, एलेक्जैन्ड्रा ओकेसियो कोर्टेज़, आंग सान सू की, निचली लाइन में बाएं से दाएं: ब्रिजिट मैक्रों, मिशेल ओबामा, सोनिया गांधी. (तस्वीर: एलेक्जान्ड्रो पालोम्बो)

ये तस्वीरें हैं एंजेला मर्केल, मिशेल ओबामा, सोनिया गांधी की. लेकिन इन के चेहरे पर मार-पीट के निशान हैं. लहूलुहान ये तस्वीरें क्या कह रही हैं. क्यों बनाई गईं.
25 नवंबर को इंटरनेशनल डे फॉर एलिमिनेशन ऑफ़ वायलेंस अगेंस्ट विमेन मनाया जाता है. यानी महिलाओं के ऊपर होने वाली हिंसा को खत्म करने के लिए मनाया जाने वाला दिन. 2019 में इसी दिन पालोम्बो ने ये तस्वीरें अपलोड कीं. जो अब वायरल हो रही है. क्योंकि मिलान में कई दीवारों पर इन तस्वीरों के पोस्टर लगाए गए हैं. मिलान इटली में एक शहर है.
Palombo Nov 2019 700 नवंबर 2019 में पब्लिश हुई ये तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं. (तस्वीर: नवंबर में पहली बार पालोम्बो द्वारा अपलोड किया गया पोस्ट जिसमें ये तस्वीरें पब्लिश हुईं)

क्या कहती हैं ये तस्वीरें?
इन पोस्टर्स के नीचे लिखा है :
मैं घरेलू हिंसा की शिकार हूं. मुझे कम पैसे दिए जाते हैं, मेरे प्राइवेट पार्ट काटे गए हैं. मेरे पास अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का हक़ नहीं है. मैं चुन नहीं सकती कि मैं किससे शादी करूंगी. मेरा बलात्कार हुआ है.
पालोम्बो ने ये तस्वीरें क्यों बनाईं?
पालोम्बो ने मीडिया को दिए अपने स्टेटमेंट में कहा,
वो हालात दिखाने के लिए जो पूरी दुनिया में करोड़ों औरतों को प्रभावित करते हैं. उद्देश्य ये है कि संस्थानों और राजनीति से इसको लेकर कोई असरकारी रिस्पॉन्स मिल सके.
इन महिलाओं को मैंने इसलिए चुना क्योंकि वो सफल और जुझारू महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं. जेंडर की बराबरी की लड़ाई में वे एक महत्त्वपूर्ण प्रतीक हैं.
पोस्टर्स पर लिखा है.
‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा एक वैश्विक समस्या है जो हर किसी पर असर डालती है, चाहे वो किसी भी नस्ल, वर्ग और धर्म से हों.
पालोम्बो ने 2015 में भी इसी तरह की सीरीज रिलीज की थी. इसमें मशहूर महिलाओं की तस्वीरों को एडिट करके उन्हें घरेलू हिंसा का विक्टिम दिखाया गया था. उस समय भी ये तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं.
Violence Palombo 2015 700 2015 में आई इस तस्वीर की सीरीज को भी काफी अटेंशन मिली थी. इस तस्वीर में हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेज और आर्टिस्ट्स हैं. ऊपर की लाइन में बाएं से : क्रिस्टन स्टुअर्ट, माइली साइरस, केंडल जेनर. नीचे की लाइन में बाएं से दाएं: मैडोना, किम कारदाशियन, एमा वॉटसन. (तस्वीर: एलेक्जान्ड्रो पालोम्बो)

पालोम्बो सिर्फ मशहूर महिलाओं की तस्वीरें इस्तेमाल करके मैसेज नहीं देते. डिज्नी कैरेक्टर्स का भी इस्तेमाल करते हैं. डोमेस्टिक वायलेंस पर इन्होने डिज्नी की पॉपुलर कार्टून राजकुमारियों का इस्तेमाल करके भी तस्वीरें बनाई हैं.
Violence Palombo Disney 700 इन कार्टून में सिर्फ डिज्नी की राजकुमारियां ही नहीं थीं, बल्कि दूसरे फीमेल कार्टून कैरेक्टर्स भी थीं. (तस्वीर: एलेक्जान्ड्रो पालोम्बो)

पालोम्बो की जो तस्वीरें इस वक़्त वायरल हो रही हैं, वो आप यहां देख सकते हैं:
# आंग सान सू की
Palombo Aang San 700 आंग सान सू की म्यांमार की बड़ी नेता हैं. इनको नोबेल पीस प्राइज मिल चुका है. (तस्वीर: एलेक्जान्ड्रो पालोम्बो)

#  एलेक्जान्ड्रा ओकेसियो कोर्टेज़
Palombo Aoc 700 कोर्टेज़ अमेरिका की डेमोक्रेट पार्टी की नेता हैं. संसद में हैं. प्रोग्रेसिव मानी जाती हैं. गरीबों और वर्किंग क्लास के लिए नीतियां बनाने की पक्षधर हैं. इन्हें राईट विंग वाले काफी ट्रोल करते रहते हैं. (तस्वीर: एलेक्जान्ड्रो पालोम्बो)

#  हिलेरी क्लिंटन
Palombo Clinton 700 हिलेरी क्लिंटन अमेरिका के पिछले राष्ट्रपति चुनावों में डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ खड़ी हुई थीं. इनके पति बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं.(तस्वीर: एलेक्जान्ड्रो पालोम्बो)

# ब्रिजिट मैक्रॉन
Palombo Macron 700 ब्रिजिट मैक्रॉन फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रॉन की पत्नी हैं. वो अपने पति की सलाहकार भी हैं, और उनके साथ विदेशी दौरों पर महत्वपूर्ण भूमिका होती है उनकी. (तस्वीर: एलेक्जान्ड्रो पालोम्बो)

# एंजेला मर्केल
Palombo Merkel 700 एंजेला मर्केल जर्मनी की चांसलर हैं. उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिला नेताओं में से एक माना जाता है. (तस्वीर: एलेक्जान्ड्रो पालोम्बो)

#  मिशेल ओबामा
Palombo Michelle 700 मिशेल ओबामा अमेरिका की फर्स्ट लेडी रह चुकी हैं. आठ सालों तक. इनके पति बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति रहे 2008 से 2016 तक. मिशेल को अश्वेत महिलाओं के लिए एक उदहारण के तौर पर देखा जाता है. (तस्वीर: एलेक्जान्ड्रो पालोम्बो)

#  सोनिया गांधी 
Palombo Sonia 700 सोनिया गांधी भारत की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक कांग्रेस की बड़ी नेता हैं. वो पार्टी की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. (तस्वीर: एलेक्जान्ड्रो पालोम्बो)



वीडियो: कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने खुद पर हुए एसिड अटैक की भयानक कहानी सुनाई

Advertisement

Advertisement

()