गणेश आचार्य. चर्चित कोरियोग्राफर हैं. साल 2020 में उनकी एक को-डांसर ने उन परसेक्शुअल हरासमेंट का आरोप लगाया था. अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट फाइलकी है. और गणेश आचार्य को यौन शोषण केस का आरोपी बनाया है. 2020 एक महिला ने गणेशआचार्य के खिलाफ मुंबई के ओशिवरा पुलिस में केस दर्ज करवाया था. महिला ने गणेशआचार्य पर हरासमेंट, स्टॉकिंग यानी पीछा करने और ताक-झांक करने का आरोप लगायाथा. महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि जब भी वो काम के सिलसिले में आचार्य के दफ्तरजाती थीं तो वो उन पर गलत कमेंट्स करते थे. आरोप के मुताबिक, गणेश आचार्य महिला कोअश्लील वीडियो देखने के लिए कहते थे और उन पर भद्दे कमेंट्स भी करते थे. सफलता केबदले सेक्स! महिला ने आरोप लगाया था कि साल 2019 में गणेश आचार्य ने उनसे कहा था किअगर उन्हें सफलता चाहिए तो उन्हें उनके साथ सेक्स करना होगा. इससे इनकार करने केकुछ ही महीनों बाद इंडियन फिल्म एंड टेलिविजिन कोरियोग्राफर्स असोसिएशन ने उनकीमेंबरशिप खत्म कर दी थी. महिला का आरोप है कि गणेश आचार्य ने अपनी पहुंच काइस्तेमाल करके उनकी मेंबरशिप कैंसिल करवाई थी और उन्होंने दूसरे कोरियोग्राफर्स कोलेटर लिखकर उनके साथ काम करने से मना भी किया था. महिला ने गणेश आचार्य केअसिस्टेंट के खिलाफ भी मार-पीट का आरोप लगाया है. मामले की जांज ओशिवरा पुलिस ऑफिसरसंदीप शिंदे कर रहे हैं. उन्होंने अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट मेंचार्जशीट दायर की है. गणेश आचार्य और उनके असिस्टेंट पर आपराधिक धमकी, यौन शोषण,महिला के गरिमा के अपमान से जुड़ी धाराओं में चार्जशीट फाइल की गई है. इससेपहले कोरियोग्राफर सरोज खान ने भी गणेश आचार्य पर कई आरोप लगाए थे. सरोज खान ने कहाथा कि गणेश डांसर्स की सबसे पुरानी संस्था सिने डांसर्स असोसिएशन को तोड़ रहे हैं.साथ ही इस असोसिएशन की इमेज भी खराब कर रहे हैं. उस वक्त गणेश ने कहा था कि उनकेपास बहुत सारा काम है, जिससे वो ठीक-ठाक पैसे कमा लेते हैं. उन्हें किसी के पैसेमारने की ज़रूरत नहीं पड़ती. फिलहाल इस मामले पर गणेश आचार्य का कोई बयान नहीं आयाहै. बता दें कि 2008 में तनुश्री दत्ता ने भी ऐक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषणके आरोप लगाए थे. तनुश्री ने जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ करवाया था, उनमें गणेशआचार्य भी शामिल थे. फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के जिस गाने में तनुश्री और नानानज़र आने वाले थे, उसके कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ही थे. तनुश्री ने बताया था किगणेश ने फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें बदनाम करने की कोशिश की थी.