The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Air India Women Pilots team set to fly over the North Pole on world's longest air route San Francisco to Bengaluru

एयर इंडिया की ये चार महिला पायलट मिलकर इतिहास रचने जा रही हैं

सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2021, 09:23 AM IST)
Img The Lallantop
कैप्टन जोया अग्रवाल, जो अन्य महिला पायलटों के साथ मिलकर इतिहास रचने जा रही हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

एयर इंडिया की पहली नॉन स्टॉप सर्विस आज से यानी 9 जनवरी 2021 से शुरू हो रही है. इसमें एयर इंडिया की महिला पायलट टीम सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के बीच उड़ान भरकर सबसे लंबे एयर रूट का हिस्सा बनेंगी. इस उड़ान का संचालन कैप्टन जोया अग्रवाल (P1), कैप्टन पपागरी थनमई (P1), कैप्टन आकांक्षा सोनवरे (P2) और कैप्टन शिवानी मन्हास (P2) करेंगी. कैप्टन जोया अग्रवाल एक कुशल पायलट हैं. 2013 में बोइंग-777 विमान उड़ाया था. और ये विमान उड़ाने वाली वो सबसे युवा महिला पायलट बन गईं थीं.

सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया कि फ्लाइट में केवल महिला पायलटों की टीम शनिवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी.

कैप्टन जोया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा,

मैं खुश हूं क्योंकि सिविल एविएशन मिनिस्टर और हमारे फ्लैग कैरियर ने हम पर विश्वास जताया.  मुझे इस बात का बहुत गर्व है कि मेरे पास अनुभवी महिलाओं की टीम है, जिसमें कैप्टन पपागरी थनमाइ , कैप्टन अकांक्षा सोनावने और कैप्टन शिवानी मन्हास शामिल हैं. दुनिया में ऐसा पहली बार होगा जब नॉर्थ पोल के ऊपर से ऐसी उड़ान होगी, जिसमें सभी पायलट महिलाएं होंगी. और ये असल में किसी भी प्रफेशनल पायलट के सपने के सच होने जैसा है.

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि नॉर्थ पोल के ऊपर से उड़ान भरना चैलेंजिंग है. एयरलाइन कंपनियां इस रूट पर अपने एक्सपीरियंस पायलटों को भेजती हैं. इस बार एयर इंडिया ने महिला पायलट को सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरू जाने की  जिम्मेदारी दी है.

बता दें कि उड़ान AI176 संयुक्त राज्य अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को से शनिवार रात 8.30 बजे (स्थानीय समय) पर उड़ान भरेगी और सोमवार 11 जनवरी को स्थानीय समयानुसार सुबह 3.45 बजे (स्थानीय समय) केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करेगी.

यह बोइंग 777-200LR विमान VT ALG के साथ काम करेगा.  इसमें 238 यात्रियों की बैठने की क्षमता होगी, जिसमें आठ फर्स्ट क्लास, 35 बिज़नेस क्लास, 195 इकोनॉमी क्लास कॉन्फ़िगरेशन के अलावा 4  कॉकपिट और 12 केबिन क्रू शामिल हैं.

Advertisement

Advertisement

()