The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Actress Annabella Sciorra testifies in court about Harvey Weinstein Sexual Assault

एक्ट्रेस ने बताया किस तरह प्रोड्यूसर ने उनका रेप किया, बोलीं- लग रहा था जैसे दौरा पड़ गया हो

हार्वी वाइन्सटाइन मामले में एनाबेला शोरा ने दी गवाही.

Advertisement
pic
24 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 24 जनवरी 2020, 02:07 PM IST)
Img The Lallantop
बायीं तरफ की तस्वीर में एक्ट्रेस एनाबेला शोरा और दायीं तरफ सुनवाई के लिए पहुंचा हार्वी वाइन्सटाइन. (तस्वीर: AP/Reuters)
Quick AI Highlights
Click here to view more
हॉलीवुड का एक बड़ा प्रोड्यूसर. हार्वी वाइन्सटाइन. मीरामैक्स नाम की प्रोडक्शन कंपनी का मालिक. आरोप लगे. यौन शोषण के. रेप के. कई महिलाएं सामने आईं. उन्होंने कहा, हार्वी ने उनका यौन शोषण किया. उसने अपनी पावर का दुरुपयोग किया. दो महिलाओं की शिकायत पर केस हुआ. पांच चार्ज लगे हार्वी पर. घटनाएं थीं 2006 और 2013 की. जिन्होंने आरोप लगाए, उनके नाम जेसिका मान, और मिरियम हेली. अब इस मामले पर सुनवाई शुरू हो गई है.
पहले दिन की सुनवाई में एक्ट्रेस एनाबेला शोरा ने गवाही दी. ज्यूरी के सामने खड़े होकर उन्होंने स्वीकार किया कि हार्वी ने उनका रेप किया. हालांकि एनाबेल के साथ हुई घटना काफी पुरानी है, और उस पर केस शुरू नहीं किया जा सकता. लेकिन हार्वी पर आरोप लगाने वाला पक्ष एनाबेल को इसलिए गवाही के लिए लाया ताकि ये साबित किया जा सके कि हार्वी का व्यवहार शुरू से ही ऐसा रहा. पैटर्न ऑफ बिहेवियर कहा जाता है इसे.
Annabella Tw 700 एनाबेला ने स्टैंड पर गवाही दी, पांच घंटों तक सुनवाई चली. उन्होएँ बताया कि 1993-94 में हार्वी ने उनका रेप किया था. (तस्वीर: ट्विटर)

एनाबेला कौन हैं?
दी सोप्रानोस नाम के शो में उनका किरदार ग्लोरिया ट्रिलो काफी पॉपुलर है. जंगल फीवर और कॉप लैंड नाम की फिल्मों में काम कर चुकी हैं. सुनवाई में वो पहली महिला हैं जिन्होंने स्टैंड पर गवाही दी.
क्या कहा उन्होंने कोर्ट में ?
एनाबेला ने बताया कि किस तरह हार्वी ने उनके रूम में घुसकर उनका रेप किया. एनाबेला ने बताया कि वो और हार्वी मीरामैक्स कम्पनी के एक डिनर से लौट रहे थे. वहां कई लोग मौजूद थे. घर वापस लौटने के लिए हार्वी ने एनाबेला को अपनी गाड़ी में लिफ्ट देने की पेशकश की. एनाबेला उतर कर अपने कमरे में चली गईं. लेकिन कुछ ही देर बाद किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि सामने हार्वी खड़ा था. वो अन्दर आ गया और उसने अपनी शर्ट के बटन खोलने शुरू कर दिए. एनाबेला ने कहा,
मुझे तब ये एहसास हुआ कि उसे ये लग रहा है कि हम सेक्स करेंगे. मैंने उसे वहां से चले जाने को कहा.
लेकिन हार्वी नहीं माना. एनाबेला ने बताया कि उसने एनाबेला को बिस्तर पर पटका, और रेप करने की कोशिश करने लगा.
मैं उसे लात-घूंसे मार रही थी. कोशिश कर रही थी कि वो मुझसे दूर चला जाए. उसने मेरे हाथों को मेरे सिर के ऊपर पकड़ कर रखा, मेरे ऊपर आया, और मेरा रेप किया. उसने अपना पीनस मेरी वजाइना में डाला, और उसने मेरा रेप किया.
गवाही के दौरान एनाबेला कई बार भावुक हुईं. कई बार रोईं. लेकिन जब हार्वी के वकील ने उनसे सवाल पूछे, तब उन्होंने शान्ति से सारे जवाब दिए. एनाबेला ने बताया कि तब उन्हें लगा ही नहीं कि ये रेप था, क्योंकि रेप के लिए उनके मन में ये अवधारणा थी कि अंधेरी संकरी गलियों में अनजान लोग ही रेप करते हैं. हार्वी को तो वो जानती थीं.
Harvey Reuters 700 हार्वी वाइन्सटाइन के केस ने हॉलीवुड के भीतर चल रहे यौन शोषण के कल्चर को उघाड़ कर लोगों के सामने रख दिया. (तस्वीर: Reuters)

एनाबेला ने बताया कि उनका शरीर इस तरह रियेक्ट कर रहा था मानो उन्हें दौरा पड़ गया हो.  रेप के बाद वो गहरे ट्रामा में चली गई थीं. उन्होंने अपने घर की एक दीवार लाल रंग के पेंट से रंग दी थी, और वो अपने आप को ब्लेड से काटकर दीवारों पर अपना खून लगाती थीं. जब उन्होंने इस बाबत हार्वी का सामना किया, तो उसने कहा, ये बात मेरे और तुम्हारे बीच ही रहेगी. यही नहीं, इस रेप के बाद भी हार्वी ने कई बार एनाबेला को डराया-धमकाया. एक बार अपनी अंडरवियर में उनके होटल के कमरे के बाहर भी दिखाई दिया था.
जिन दो महिलाओं के मामले में सुनवाई चल रही है, वो भी जल्द ही गवाही देंगी. 12 जजों की ज्यूरी में सात पुरुष और पांच महिलाएं इस मामले में फैसला देंगे.


वीडियो: दीपिका पादुकोण: मैं नहीं चाहती थी किसी को मेरे डिप्रेशन के बारे में पता चले

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()