जब मैं टीनएजर थी तो हमेशा बालों में तेल लगाने से दूर भागती थी. क्यूंकि मुझे लगताथा कि तेल लगाना कूल चीज़ों की कैटेगरी में नहीं आता. तेल लगा कर दो चोटी बांधकरस्कूल भेजने पर मैं मम्मी से कई बार गुस्सा भी हुई हूं. मुझे यकीन है ये मेरे अकेलेकी कहानी नहीं हैं. ऐसे बहुत से लोग हैं जो बालों में ऑइलिंग करने से दूर भागतेहैं. तरह तरह के जैल, सीरम और स्प्रे लगा लेंगे लेकिन ऑइल.... न बाबा न... वो नहींलगाएंगे.. आपको चाहे कितना ही अनकूल लगे लेकिन एक बात तो सच है कि अच्छी हेयर ग्रोथऔर हेल्दी स्केल्प के लिए 'चम्पी' बहुत ज़रूरी है.Luckily, ये बात मुझे समय पर समझ में आ गई और मैंने इसे अपने हेयरकेयर रूटीन काहिस्सा बना लिया. अगर आप मजबूत, मुलायम और शाइनी बाल चाहते हैं, तो आपको हफ्ते मेंकम से कम एक बार बालों में तेल की मालिश ज़रूर करनी चाहिए .हालांकि केवल तेल लगाना ही काफी नहीं है, जो बात ज़रूरी है वो है बालों में तेललगाने का सही तरीका (Hair oiling tips). हमें बालों में कितनी बार तेल लगाना चाहिए?किस वक़्त तेल लगाने से ज़्यादा फायदा मिलता है? क्या गीले बालों में तेल लगानाचाहिए? ऐसे कई सवाल हमारे मन में अक्सर आते हैं. आज हम आपको बताएंगे बालों में तेललगाने का सही तरीका वो भी step by step : STEP 1- सही हेयर ऑइल का चुनाव बाजार मेंकई तरह के हेयर ऑइल मौजूद हैं. कोई भी हेयर ऑइल खरीदने से पहले अपने बालों कीज़रूरत, टेक्स्चर और स्कैल्प के नेचर पर ध्यान दें. कोकोनट बेस्ड हेयर ऑइल हर तरहके बालों के लिए सूटेबल होते हैं. ये लाइट वेट होते हैं और आसानी से स्केल्प मेंएब्ज़ॉर्ब हो जाते हैं. जिससे बाल अंदर से मज़बूत बनते हैं. मिलेनियल एरा मेंकर्लिंग, स्ट्रेटनिंग और कलरिंग आम बात है ऐसे में ये हेयर ऑइल बालों की स्ट्रैंड्सको कलर डैमेज, हीट डैमेज और केमिकल डैमेज से बचाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप ऑइलसलेक्शन को लेकर कन्फ्यूज़ हैं तो अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से भी अपने स्कैल्प और बालोंके हिसाब से कोई हेयर ऑइल पता कर सकते हैं .तेल लगाने से पहले बालों को कंघी करना ज़रूरी- FreepikSTEP 2 -बालों को करें कोंब हम अक्सर बालों में तेल लगा लेने के बाद कंघी करते हैं.पहले करने के बारे में तो कभी सोचा भी नही. क्योंकि उसकी क्या ज़रूरत है. हैं ना?लेकिन बालों को ऑइलिंग करने से पहले मोटे दांत वाले कंघे से सुलझाना बहुत ज़रूरी है. बालों को अच्छे से डीटेंगल करके ही तेल लगाएं. इससे बाल कम टूटेंगे. STEP 3 - तेलको हल्का गर्म करें अपने बालों की लंबाई के हिसाब से कटोरी में हेयर ऑइल डालें औरउसे थोड़ा गर्म कर लें. तेल को गर्म करने से स्कैल्प में इसका पेनिट्रेशन अच्छे सेहोता है, जिससे रिजल्ट्स भी अच्छे मिलते हैं. लेकिन याद रखिये ये गुनगुना होनाचाहिए, गर्म नहीं.तेल लगाने से पहले बालों को दो हिस्सों में बांट लें- FreepikSTEP 4 - बालों को हिस्सों में बांटें अब आप अपने बालों को दो हिस्सों में बांटलें. अगर आपके बाल कर्ली या वेवी हैं तो आप इन्हें दो से ज़्यादा हिस्सों में भीबांट सकते हैं. इससे तेल लगाने में आसानी होगी और हर एक बाल में अच्छे से तेल लगजाएगा. जब हम बिना पार्टिंग के बालों में तेल लगाना शुरू कर देते हैं तो कई बारसारे बालों पर तेल नहीं लग पाता और कई हेयर स्ट्रेंड्स ड्राई ही रह जाती हैं लेकिनपार्टिंग कर लेने से ऐसा नहीं होगा .हल्के हाथों से करें मसाज- FreepikSTEP 5 - ऐसे करें मसाज मसाज करने के लिए एक चम्मच तेल अपनी हथेलियों में लें, अपनीहथेलियों को आपस में रगड़ें और धीरे धीरे पार्टिंग लाइंस पर तेल को लगाना शुरू करें. इसके बाद अपनी पांचों उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें.ये ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है. फॉर बेस्टरिज़ल्ट्स, अपने बालों की जड़ों और स्केल्प पर मसाज करते समय हाथों से "L" शेप बनाएं. इसके लिए आप अपने हाथों को सिर पर (कान के ऊपर) रख सकते हैं और मीडियम प्रेशर सेमसाज कर सकते हैं. STEP 6 - गीले बाल या सूखे बाल- कब लगाएं तेल? जहां तक गीले यासूखे बालों में तेल लगाने की बात है, कोई इसका कोई स्ट्रिक्ट रूल नहीं है. आप चाहेगीले बालों पर तेल लगाएं या सूखें बालों पर, ये याद रखें कि आपका स्कैल्प साफ़ होनाचाहिए. ताकि तेल स्कैल्प में अच्छी तरह से एब्ज़ॉर्ब हो सके . मैं कोकोनट ऑइल कोसूखे बालों में लगाना प्रेफर करती हूं क्यूंकि इसके मॉलेक्युल्स लार्ज होते हैं औरवो गीले बालों के शाफ़्ट में सही से पेनिट्रेट नहीं कर पाते.2-3 घंटे बालों में तेल लगे रहने देना काफी- FreepikSTEP 7 - कितनी देर तक बालों में तेल लगे रहने देना सही? कुछ लोग रात भर तेल लगेरहने देते हैं लेकिन एक से दो घंटे तेल लगे रहने देना भी काफी है. एक से दो घंटेमें भी तेल आपके बालों को नरिश कर देगा. एक और बात याद रखिये कई लोग सोचते हैं खूबसारा तेल लगा लेने से बाल हेल्दी रहेंगे. ये एक गलत सोच है . अगर आप ज़रूरत सेज़्यादा तेल लगाएंगे तो आपको अगले दिन उसे हटाने के लिए उतना ही शैम्पू भी इस्तेमालकरना पड़ेगा. ज़्यादा शैम्पू लगाने से बालों की ड्रायनेस बढ़ सकती है. इसलिए ज़रूरतके हिसाब से ही तेल लगाएं .अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो रात भर तेल लगे रहनेदेना इस परेशानी को बढ़ा सकता है.