The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • 8-year-old kidnapped, raped and killed in Yamuna Khadar area of Delhi, accused arrested

8 साल की लड़की का रेप और मर्डर, बच्ची ने मां को आरोपी के साथ संबंध बनाते देख लिया था

आरोपी ने बताया, उसने आठ साल की बच्ची को कैसे मारा.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2022, 08:03 PM IST)
8-year-old raped murdered
आरोपी को 22 अगस्त को गिरफ़्तार किया गया (फोटो - ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के यमुना खादर इलाक़े (Yamuna Khadar Delhi) से एक 8 साल की लड़की के अपहरण, रेप और मर्डर का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है. आरोपी ने पूछताछ के दौरान जुर्म क़ुबूल कर लिया है. साथ ही अपराध का मक़सद और इसके पीछे की पूरी कहानी बताई है. आरोपी को 22 अगस्त की देर शाम गिरफ्तार किया गया.

पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना 4 और 5 अगस्त की दरमियानी रात की है. वो अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ घर पर सो रहा था. सुबह करीब साढ़े चार बजे जब उसकी नींद खुली, तो उसने देखा कि उसकी एक बेटी घर से गायब है. बेटी 8 साल की थी. व्यक्ति ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. IPC की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया. जांच शुरू कर दी गई. पुलिस ने शिकायतकर्ता की बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कुछ ठोस नहीं मिला.

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक़, लगभग दो हफ़्ते बाद, 18 अगस्त 2022 को पुलिस को यमुना खादर इलाक़े में लड़की का शव मिला. शव पर तेज़ धार के किसी हथियार से हमले के निशान थे. शिकायतकर्ता ने मृतक बेटी के शव की पहचान की. और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. केस में IPC की धारा 302 (मर्डर) और पॉक्सो ऐक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ी गईं.

यमुना खादर, दिल्ली (सोशल मीडिया)

आरोपी की तलाश के लिए ढेर सारी जांच टीमें लगाई गईं. आसपास के सभी CCTV कैमरे खंगाले गए, लेकिन कोई सुराग़ नहीं मिला. आरोपी का पता लगाने के लिए यमुना खादर इलाक़े और उसके आसपास रहने वाले क़रीब 200 लोगों से पूछताछ की गई. इसके बाद एक गुप्त सूचना मिली, कि रिज़वान नाम का एक व्यक्ति झुग्गी के पास अक्सर आता-जाता था और मृतका के लिए टॉफ़ी वग़ैरह ख़रीदकर उससे दोस्ती करने की कोशिश करता था. रिज़वान उर्फ़ बादशाह, पेशे से कसाई है. जांच में आगे पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी रिज़वान खादर आया था. गुप्त सूचना के आधार पर रिज़वान की तलाशी ली गई और उसे इंटेरोगेट किया गया. लगातार पूछताछ के बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया.

जांच के दौरान किए खुलासे स्तब्ध करने वाले हैं

आरोपी रिज़वान उर्फ ​​बादशाह का जन्म बिहार में हुआ था और वो अनपढ़ है. बीस साल पहले काम के सिलसिले में दिल्ली आया था. चांदनी चौक के तुर्कमान गेट इलाक़े में कसाई का काम करने लगा. उसने खुलासा किया कि वो अविवाहित है और यमुना खादर इलाक़े में गांजा ख़रीदने जाता था. वहां उसकी पहचान लड़की की मां से हो गई थी और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी था. आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन लड़की ने अपनी मां और उसे संबंध बनाते देख लिया था. मामला दबाने की नीयत से आरोपी ने लड़की की हत्या करने का प्लान बनाया.

झुग्गी पहुंचा, तो उसने देखा कि लड़की अपने परिवार के साथ सो रही थी. उसने लड़की का अपहरण कर लिया और उसे यमुना खादर के पास के एक जंगल में ले गया. वहां उसका बलात्कार किया और इसके बाद उसका गला काट दिया.

पुलिस ने 22 अगस्त को आरोपी रिज़वान उर्फ ​​बादशाह को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने BJP नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन के ख़िलाफ़ रेप केस दर्ज करने के आदेश दिए

Advertisement

Advertisement

()