किसी इंसान की घिनौनी हरकत पर हम अक्सर उसे 'जानवर' कहकर कोसते हैं. लेकिन ऐसी हरकतकोई इंसान किसी जानवर के साथ ही कर डाले तो शब्द ढूंढना मुश्किल हो जाता है. उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद में ऐसी ही एक घटना हुई है. यहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने एककुत्ते का रेप किया है. इस जघन्य अपराध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.पशु प्रेमी संगठनों ने वीडियो को देख इसकी शिकायत इंदिरापुरम पुलिस थाने में की.इसके बाद गाज़ियाबाद पुलिस ने वसुंधरा इलाके में रहने वाले इस व्यक्ति को गिरफ़्तारकर लिया.वीडियो बनाने पर बहु के साथ की मारपीटजानवरों के साथ इस तरह की घटनाओं के बारे में हम पढ़ते-सुनते रहते हैं. इस मामले परज्यादा हंगामा इसलिए भी मचा क्योंकि इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो बनाने वालीमहिला आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति की बहू बताई गई है. वीडियो में आरोपी एक कुत्ते के साथशारीरिक संबंध बनाता दिख रहा है. घर के नीचे सीढ़ियों के पास हो रही इस शर्मनाक हरको महिला अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर रही है. अचानक वो उससे कहती है कि उसने इस हरकतका वीडियो बना लिया है. पहले तो बुजुर्ग बहाना बनाने की नाकाम कोशिश करता है. लेकिनजैसे ही वीडियो बनने की बात उसके कानों पर पड़ती है वो बहू को भद्दी गालियां देनाशुरू कर देता है और बहू से मोबाइल कैमरा छीनने के लिए उसके पीछे भागता है. इस दौरानउसने बहू से हाथापाई भी की जो वीडियो में देखी जा सकती है.क्या है पीपल फॉर एनिमल्स इंडिया का स्टैन्डआजतक की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने 'पीपल फॉर एनिमल' नाम की संस्था से जुड़ेलोगों को इस घटना की शिकायत की. संस्था के लोग पुलिस के साथ बुजुर्ग के घरपहुंचे. पीपल फॉर एनिमल्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैन्डल पर NCRB कीInformation Report शेयर की है . इसमें लिखा है, इस घटना की खबर ईमेल द्वाराप्राप्त होने के बाद हमने गाज़ियाबाद थाने में जाकर अपराधी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज की.इसके बाद पुलिस ने उस 60 वर्षीय अपराधी को हिरासत में ले लिया.We have been informed via email about a rape case, in Vasundra Ghaziabad. Wewent to thana immediately, logged FIR against Culprit.He has been arrested byGhaziabad police.Thanks to Maneka Sanjay Gandhi maam,Gauri Maulekhi maam forguidance & support. Surbhi Rawat,Pfa Ghaziabad pic.twitter.com/2wUebGpo1J— People For Animals India (@pfaindia) January 3, 2022 खबर के मुताबिक वीडियो केआधार पर की गई शिकायत के बाद बुजुर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत केस दर्जकिया गया है. वहीं स्थानीय निवासियों का इस बारे में कहना है कि आरोपी पहले भी इसतरह की घिनौनी हरकतें कर चुका है.