The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • 3 stages of menopause every woman must know about

कैसे हमेशा के लिए खतम होते हैं औरतों के पीरियड और उसके बाद क्या होता है?

मेनोपॉज़ के बारे में तमाम झूठ फैले हैं, जानिए सच क्या है.

Advertisement
pic
29 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 29 जनवरी 2020, 06:32 AM IST)
Img The Lallantop
मेनोपॉज़ को पूरी त होने में चार से 10 साल लगते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
कविता के पीरियड्स काफ़ी महीनों से अनियमित आ रहे थे. मूड भी खराब रहता था. जोड़ों में दर्द शुरू हो गया था. 40 साल की कविता को अंदाज़ा हो गया था उसे मेनोपॉज़ होने वाला है. वो काफ़ी डरी हुई थी. इतने सालों से मेनोपॉज़ को लेकर काफ़ी कुछ सुना था. इसलिए मन में बहुत आशंकाएं थीं. और ऐसा सिर्फ़ कविता के साथ नहीं है. हर वो औरत जो मेनोपॉज़ के नज़दीक है, उसके मन में कई सवाल होते हैं. जायज़ भी है. ये एक बड़ा बदलाव है. पर इससे डरने वाली कोई बात नहीं है.
हमनें बात की डॉक्टर लवलीना नादिर से. वो फ़ोर्टिस दिल्ली में स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं. उन्होंने हमें मेनोपॉज़ से जुड़ी काफ़ी अहम जानकारी दी. साथ ही इससे जुड़े कुछ आम मिथक भी बताए.
तो शुरू से शुरू करते हैं...
मेनोपॉज़ होता क्या है
जब कोई औरत बच्चा पैदा करने की उम्र पार कर लेती है तो उसे मेनोपॉज़ कहते हैं. कहने का मतलब है कि तब आपके अंडाशय अंडे बनाने बंद कर देते हैं. आप प्रेगनेंट नहीं हो सकती. इसलिए आपको पीरियड्स होने भी बंद हो जाते हैं. ये ज़्यादातर 40 पार करने के बाद होता है. इसका ये मतलब नहीं कि 40 पार होते ही मेनोपॉज़ हो ही जाएगा. 50-55 तक भी चल सकता है.
मेनोपॉज़ एक साथ हमला नहीं करता
ज़्यादातर औरतों को लगता है मेनोपॉज़ का मतलब है पीरियड्स एकदम से होना बंद हो जाते हैं. एक दिन वो सोकर उठे, और पीरियड्स गायब. नहीं. ऐसा नहीं है. ये तीन अलग स्टेजेज़ में होता है.
Image result for ovaries मेनोपॉज़ के दौरान आपकी ओवरीज़ अंडे बनाना बंद कर देती हैं.

1. पेरीमेनोपॉज़
औरतों के शरीर में एक हॉर्मोन बनता है. इसका नाम है एस्ट्रोजेन. यही आपके शरीर में सारी में सेक्स और प्रेग्नेंसी से जुड़ी चीज़ों को कंट्रोल करता है. इस स्टेज में आपकी ओवरीज़ एस्ट्रोजेन कम मात्रा में बनाने लगता है. इस स्टेज में आपके पीरियड्स समय पर नहीं होंगे, आपका मूड ख़राब रहेगा. आपको नींद नहीं आएगी. ये स्टेज चार से 10 साल चलती है.
2. मेनोपॉज़
अगर आपको एक साल तक पीरियड्स नहीं हुए हैं तो आपको मेनोपॉज़ हो गया है. इस स्टेज में आपको अचानक बहुत गर्मी लगने लगती है, नींद में पसीना आता है, सोने में दिक्कत होती है, और चिड़चिड़ाहट रहती है. ये स्टेज 10 महीनों से लेकर चार सालों तक चलती है.
3. पोस्टमेनोपॉज़
इस स्टेज में मेनोपॉज़ से जुड़े लक्षण धीरे-धीरे जाने लगते हैं. अब इस स्टेज में आप प्रेगनेंट नहीं हो सकतीं. इस वक़्त कई औरतों में हाई एनर्जी रहती है.
Image result for sad woman menopause  मेनोपॉज़ हर औरत को अलग तरह से प्रभावित करता है. सब एक जैसा महसूस करें, ऐसा ज़रूरी नहीं है.

इन बातों के अलावा. कुछ मिथक और भी हैं. जैसे:
-मेनोपॉज़ के बाद आपका शरीर हॉर्मोन बनाना बंद कर देता है
नहीं ये सच नहीं है. हलाकि आपके अंडाशय मेनोपॉज़ के दौरान एस्ट्रोजेन बनाना बंद कर देते हैं. पर टेस्टोस्टेरोन नाम का हॉर्मोन बनता रहता है. ये तब्दील होता है एस्ट्रोजेन में बॉडी फैट के अंदर.
-मेनोपॉज़ के समय बहुत गर्मी लगती है, पसीना आता है
नहीं ये सच नहीं है. मेनोपॉज़ के लक्षण हर औरत में अलग होते हैं. कुछ औरतों में ये आम हैं. पर ज़रूरी नहीं कि ऐसा सबके साथ हो.
-मेनोपॉज़ एकदम से हो जाता है
नहीं. मेनोपॉज़ को पूरा होने में चार से 10 साल लगते हैं.


वीडियो देखें:

Advertisement

Advertisement

()