The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • 17-year-old pregnant daughter allegedly sell by her parents to her boyfriend in Vadodara district of Gujarat

गुजरात: पिता ने गर्भवती नाबालिग बेटी को 50 हजार में उसके बॉयफ्रेंड को बेचा!

और पैसे मांगने पर बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को घर से निकाल दिया.

Advertisement
pic
20 जून 2020 (अपडेटेड: 20 जून 2020, 10:23 AM IST)
Img The Lallantop
गर्भवती को पिता ने 50 हजार में बेच दिया. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात का वड़ोदरा जिला. यहां के शिनोर तहसील के एक गांव में पिता ने अपनी 17 साल की एक गर्भवती बेटी को 50 हजार रुपये में बेच दिया. जिसके हाथों बेचा था, वह लड़की का बॉयफ्रेंड था. हालांकि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लड़की के माता-पिता और उसके बॉयफ्रेंड को क्वारंटीन कर दिया है. कोरोना रिपोर्ट आने के बाद ह्यूमन ट्रैफिकिंग, यौन शोषण और रेप का केस दर्ज करके जेल भेजा जाएगा.

पूरा मामला क्या है?

मामले को विस्तार से जानने के लिए हमने वड़ोदरा के एसपी (ग्रामीण) डॉक्टर सुधीर देसाई से बात की.  उन्होंने बताया कि लड़की नाबालिग है. उम्र 17 साल है. वह पेट से है. उसका गांव के ही एक लड़के से अफेयर था. उसी से प्रेगनेंट हो गई. और जब इस बात को दो-तीन महीने बीत गए, तब जाकर उसके घरवालों को इसकी जानकारी हुई.

पुलिस ने बताया कि लड़की से उसके परिवार ने अबॉर्शन के लिए कहा. पर लड़की ने मना कर दिया. फिर लड़की के घरवालों ने लड़के से सौदा किया. कहा कि वो अपनी बेटी उसे सौंप देंगे, पर उन्हें उसके बदले 50 हज़ार रुपये चाहिए. चालाकी दिखाते हुए ये सौदा लड़की के पिता ने लिखित में करवाया, जिससे कल को वो मुकर न जाए. लड़का मान गया. उसने 50 हजार दे भी दिए. और लड़की लेकर अपने घर चला गया.

पैसे दिए पर साथ में नहीं रखा

पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी नहीं हुई थी. पैसा लेकर लड़की को भेज दिया था. हालांकि लड़की को इस सौदे के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी. पर लड़की का पिता जब लड़के पर और पैसों का दबाव बनाने लगा, तो उसने लड़की से कहा कि वो अब उसे नहीं रख पाएगा. औ कह दिया कि उसे जहां जाना हो चली जाए. पहले ही 50 हजार दे चुका है. लड़की को लड़के ने अपने घर से निकाल दिया. वह अपने मायके चली आई. अपने पिता से पूछा कि आप मेरे पति से पैसे क्यों मांग रहे हैं? तो पिता ने कहा कि उसने कोई पैसे नहीं मांगे और बदानामी की वजह से वो उसे अब रखना भी नहीं चाहता है.

कोरोना रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

शिनोर थाने के सब इंस्पेक्टर एच बोएले ने बताया कि दोनों लोगों ने जब उसे घर से निकाल दिया, तो लड़की थाने आई और पूरा मामला बताते हुई शिकायत दर्ज करवाई. लड़की की शिकायत के आधार पर तीनों (पिता -मां और उसका बॉयफ्रेंड, जिसे बेचा था) को हिरासत में लेकर कोरोना टेस्ट करवाया गया है. रिपोर्ट आई नहीं है इसलिए वो क्वारंटीन में हैं. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


वीडियो देखें : ठाणे के नगर निगम अस्पताल ने गर्भवती महिला की कोरोना रिपोर्ट बदलकर पॉजिटिव बता दिया!

Advertisement

Advertisement

()