The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • 15 years old girl gangraped by instagram friend in panipat

इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर नाबालिग को मिलने बुलाकर चलती गाड़ी में उसका गैंगरेप किया

लड़की 15 साल की है, 11वीं में पढ़ती है.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2020, 10:32 AM IST)
Img The Lallantop
बाएं से दाएं: लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी (फोटो क्रेडिट- Pixabay). लड़की की प्रतीकात्मक तस्वीर- रॉयटर्स.
Quick AI Highlights
Click here to view more

हरियाणा का पानीपत. यहां मॉडल टाउन के DAV पार्क के पास एक लड़की बेसुध हालत में मिली. 24 जनवरी को. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई. जांच में सामने आया कि लड़की का रेप हुआ था. उसे जब होश आया तब पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया.

क्या है मामला?

लड़की 15 साल की है. 11वीं क्लास में पढ़ती है. उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई थी. लड़के का नाम आशीष है. कुछ दिन बाद दोनों ने फोन नंबर्स एक्सचेंज कर लिए. उनकी फोन पर बात होने लगी. लड़की रोज़ शाम को ट्यूशन जाती थी. 24 जनवरी की शाम भी वो ट्यूशन के लिए निकली. इस दौरान आशीष ने उसे कॉल किया. मिलने के लिए मॉडल टाउन के DAV पार्क के पास बुलाया.

लड़की अपनी स्कूटी से वहां पहुंची. देखा कि आशीष एक कार में तीन और लड़कों के साथ बैठा है और उनमें से किसी एक का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है. आशीष ने लड़की को भी उस कार में बैठा लिया. चारों ने मिलकर उसे शराब पिलाई. फिर कार को मॉडल टाउन इलाके में घुमाने लगे. बाद में दो लड़के वहां से चले गए. बाकी दो लड़कों ने चलती कार में उसके साथ रेप किया. दूसरे आरोपित का नाम विष्णु है. रेप के बाद दोनों ने DAV पार्क के पास, जहां लड़की की स्कूटी खड़ी थी वहां उसे फेंक दिया और फरार हो गए.

पार्क के पास मौजूद लोगों ने लड़की को देखा, तो पुलिस को बुलाया. पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया. आशीष और विष्णु समेत बाकी दो आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है. साथ ही वारदात में जिस कार का इस्तेमाल हुआ था, वो भी पुलिस ने जब्त कर ली है. पुलिस ने IPC की धारा 365 (अपहरण), 376-D (गैंगरेप) और पॉक्सो की कुछ धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.


वीडियो देखें:

Advertisement

Advertisement

()