1952 से 2002 तक भैरो सिंह शेखावत राजस्थान में जनसंघ और बीजेपी के सबसे बड़े नेताहुआ करते थे. 2002 में वो उपराष्ट्रपति बने तो बीजेपी के कई नेताओं के लिए मौकाआया. दिल्ली में वाजपेयी ने राजस्थान के पार्टी अध्यक्ष के बारे में भैरों सिंहशेखावत से पूछा. कुछ नामों पर चर्चा हुई. फिर शेखावत ने एक नाम लिया तो अटल चौंकगए. ये नाम अटल सरकार में मंत्री और राज्य की सियासत से सिरे से कटी वसुंधरा राजेका था. यहां से शुरू होती है वसुंधरा की राजनीतिक यात्रा. कहां तक चलती है चलिएजानते हैं.