ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बंद! जानें डॉनल्ड ट्रंप ने इस पर क्या बताया?
अमेरिका और ईरान के बीच अगले राउंड की बातचीत को लेकर सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची 25 अप्रैल को ईरान में थे. लेकिन उनकी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से बात नहीं हुई. क्योंकि डॉनल्ड ट्रंप ने ऐन वक्त पर अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया. उनका दावा है कि बातचीत को लेकर ईरानी लीडरशिप में मतभेद है.