14 साल के उस लड़के को जंजीरों से बांधकर लाया गया था. एक कुर्सी थी. मौत की. जिस परउसे बिठाया जाना था. डर से कांपते हुए उसकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे. उसकाएकमात्र सहारा थी वो बाइबल जिसे सीने से पकड़े हुए वो चिल्ला रहा था, "मुझे बचा लो."लास्ट मौके पर वो बाइबल भी उससे छीन ली गई. वो हाइट में छोटा था. कुर्सी के हिसाबसे. इसलिए पहले कुर्सी पर बाइबल रखी गई. फिर उसे बिठाया गया. ताकि करेंट सही से बहसके. करेंट दौड़ा और सांस रुक गई. आज हम सुनाएंगे कहानी उस लड़के की. जो पिछले डेढ़ सौसालों में मौत की सजा पाने वाला सबसे कम उम्र का इंसान था. देखें वीडियो.