आज हम आपको उस गाड़ी की कहानी सुनाने वाले हैं जिसे भारत की पहली कार कहा जाता है.हालांकि वो भारत में बनने वाली पहली कार नहीं थी. लेकिन 90’s से पहले के दौर केकिसी व्यक्ति से पूछेंगे तो वो इसी गाड़ी को भारत की कार कहेगा. नाम था हिंदुस्तानएंबेसडर. वो गाड़ी जिसके रंग से लोग ओहदे का पता लगा लिया करते थे. सफ़ेद अम्बेसेडरका मतलब था किसी नेता का कारवां जा रहा है, काली एंबेसडर में सेना के अधिकारी चलतेथे. वहीं अगर लाल पीली एंबेसडर हो तो उसका मतलब होता था टैक्सी. देखिए वीडियो.