तारीख. जिसमें हम सुनाते हैं उस तारीख से जुड़ी हुई ऐतिहासिक कहानियां. तारीख थी 8दिसंबर 1989. यानी आज का ही दिन. वी.पी.सिंह को सत्ता संभाले अभी हफ्ता भी नहींबीता था. दोपहर करीब 3 बजे देश के पहले मुसलमान गृहमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद गृहमंत्रालय में पहली बार अधिकारियों से रूबरू हो रहे थे. उसी वक्त उनकी बेटी रूबियासईद अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद ललदद हॉस्पिटल से निकलीं. MBBS का कोर्स पूराकरने के बाद इसी हॉस्पिटल में रूबिया इंटर्नशिप कर रही थीं. उस रोज हॉस्पिटल सेनिकलकर रूबिया एक ट्रांजिट वैन में सवार होती हैं. वैन का नंबर था- JFK 677. वैनलाल चौक से श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम की तरफ जा रही थी. रूबिया जैसे ही चानपूराचौक के पास पहुंची, वैन में सवार तीन लोगों ने गनपॉइंट पर वैन को रोक लिया. रूबियासईद को वैन से नीचे उतारकर सड़क के दूसरी तरफ खड़ी नीले रंग की मारुति कार में बैठालिया. रूबिया को छुड़ाने के लिए पांच आतंकियों को रिहा किया गया. इसके पीछे कईसाजिशों का भी जिक्र होता रहा है. देखें वीडियो.