बाकी एशिया की तरह सिंगापुर भी लम्बे वक्त तक ब्रिटेन की कॉलोनी रहा. 11 अप्रैल1959- ये वो तारीख थी जब सिंगापुर को पहली बार सेल्फ रूल का अधिकार मिला. हालांकिइसके कई साल बाद भी विदेश नीति को ब्रिटेन कंट्रोल करता था. 1959 में एक और बड़ापरिवर्तन हुआ. मलेशिया की सत्ता में एंट्री हुई एक हीरो की. ली क्वान यू सिंगापुरके पहले प्रधानमंत्री बने. उनके सामने कई चुनौतियां थीं. देश की इकॉनमी खस्ताहालथी. हालांकि कहना चाहिए खस्ताहाल बना दी गई थी. मुजरिम वही थे जिन्होंने बाकी एशियाका हाल बेहाल किया था.