तारीख़. जिसमें हम सुनाते हैं उस तारीख़ से जुड़ी हुई भारत की ऐतिहासिक कहानियां. आज17 दिसंबर है. और आज की तारीख का संबंध है बंदा बहादुर से. 17 वीं सदी के उत्तरार्धकी बात है. राजौरी (कश्मीर) में एक राजपूत परिवार में एक लड़के का जन्म हुआ. नामपड़ा लछमन देव. बचपन से ही तीर कमान का शौक़. घुड़सवारी और शिकार में भी महारतहासिल थी. लड़कपन में घटी एक घटना ने लछमन के मन पर गहरा प्रभाव डाला. हुआ यूं किएक दिन लछमन जंगल में शिकार के लिए गया. वहां उसने एक हिरनी को निशाने पर लिया औरतीर छोड़ दिया. तीर ने अपना काम कर डाला. हिरनी वहीं ढेर हो गई. लछमन उसके पास गयातो पता चला कि वो गर्भवती थी. पेट फाड़ कर देखा, तो वहां दो बच्चे थे. दोनों नेलछमन की आंखो के सामने दम तोड़ा. देखिए वीडियो.