तारीख़. जिसमें हम सुनाते हैं उस तारीख़ से जुड़ी हुई भारत की ऐतिहासिक कहानियां. आज16 दिसंबर है. और आज की तारीख का संबंध है बांग्लादेश मुक्ति के युद्ध से. 1971युद्ध की बात है. पूर्वी और पश्चिमी बॉर्डर पर जंग छिड़ी हुई थी. उस दौरान एक दिनइंदिरा के डॉक्टर उन्हें देखने उनके घर पहुंचे. उन्होंने पाया कि जंग से बेफ़िक्रइंदिरा अपने दीवान की चादर बदल रही हैं. इंदिरा बिल्कुल रिलैक्स्ड थीं. मानो उन्हेंजीत का पक्का भरोसा हो. हो भी क्यों ना, आर्मी के कमान संभाल रहे मानेकशॉ ने उनसेकहा था, ‘अगर अमेरिका परमाणु युद्ध छेड़ दे, तब मैं कुछ नहीं कर सकता. वरना मेरावादा है. हम ये लड़ाई किसी भी कीमत पर जीतेंगे.’ हालांकि, बाद के दिनों में मानेकशॉकहते थे, ‘अगर अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद के लिए अपनी फौज भेजी होती, तो ज्यादाअच्छा होता. फिर मुझे इस बात का फख्र होता कि हमने बस पाकिस्तान को ही नहीं, बल्किअमेरिका को भी हराया है.’ देखिए वीडियो.