तारीख 7 फरवरी, दिन मंगलवार. सदन की कार्यवाही में अंदर और बाहर की कुछ शुरुआतीतस्वीरें बीते दिनों जैसी थीं. अडानी, हंगामा और झुंझुलाहट के साथ दोहराया गया किसदन की कार्यवाही स्थगित की जाती है. हर स्थगन के जिक्र के साथ समय बदला. लेकिन कुछदेर बाद तस्वीर स्थिर होने लगी. लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी खड़े हुए.नजदीक ही सोनिया गांधी समेत पूरा कांग्रेस खेमा मौजूद था. राहुल ने अग्निवीर औरआरएसएस पर क्या दावा किया. अडानी और प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल की किस बात सेहंगामा मचा. संजय सिंह कहां पहुंचे कि कार्यवाही तुरंत स्थगित हो गई. सबकुछ बताएंगेसंसद में आज के इस खास ऐपिसोड में.