राहुल गांधी के सवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज, अमित शाह के जवाब और भयंकरहंगामे के बाद सदन की कार्यवाही का अगला दिन. तारीख 9 फरवरी. सुबह 11 बजे राज्यसभाऔर लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई. लोकसभा के बाद अब बारी थी राज्यसभा मेंप्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की. खूब हंगामा कटा. नारों की रफ्तार कभी तेज हुई तोकभी धीमे सुनाई दी. पीएम मोदी ने संबोधन को खत्म करते-करते कई हमले किए. बात कीचड़की हुई, इंदिरा गांधी के दौर की भी, सरकारें गिराने की, नारों पर हावी हो जाने की.