आजादी मिलने के बाद की बात है. आंध्र प्रदेश उन दिनों बंटा नहीं था. जिनके पास कृषियोग्य जमीन थी, उनके समृद्ध होने की पहचान बैलों के जोड़ों से की जाती थी. अगर आपकेपास दो जोड़ी बैल हैं तो आपकी स्थिति कुछ ठीक है. अगर चार जोड़ी बैल हैं तो आपकीस्थिति और बेहतर है. कुछ परिवारों के पास 6 या 8 जोड़ी बैल भी थे. इन्हीं में से एकपरिवार के पास 8 जोड़ी बैल थे. मतलब यह कि ठीकठाक परिवार. इनमें से एक मवेशी ने एकमहिला के पेट पर हमला कर दिया. महिला अपनी गोद में एक साल का बच्चा लिए हुए थी. इसहमले के बाद बच्चे को नीचे उतार दिया. महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. महिलाकी मौत हो गई. सिर्फ एक साल की उम्र और बच्चे ने अपनी मां को खो दिया. यह किस्सा हैउपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू का. ऑल इंडिया तृणमूलकांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने राज्यसभा में जब यह किस्सा सुनाया तो एमवेंकैया नायडू अपने आंसू नहीं रोक पाए. देखिए वीडियो.