तारीख. जिसमें हम सुनाते हैं उस तारीख से जुड़ी हुई ऐतिहासिक कहानियां. आज 9 दिसंबरहै. आज की तारीख का संबंध है यूगांडा में भारतीयो को देश से निकालने की कहानी से.युगांडा में आदेश जारी हुआ कि एशियाई मूल के सभी लोगों की सम्पत्ति पर कब्जा करलिया जाएगा. और उन्हें मात्र 55 पाउंड देकर देश से बाहर निकाल दिया जाएगा. देशछोड़कर जाने के लिए लोगों को सिर्फ़ 90 दिन का वक्त दिया गया. और आख़िरी तारीख़ तयकी गई आज ही की. यानी 9 दिसम्बर 1972. शुरुआत में एशियाई मूल के इन लोगों को लगा किईदी अमीन सिर्फ़ बयानबाजी कर रहा है. लेकिन जब सेना ने लोगों की सम्पत्ति पर कब्जाज़माना शुरू किया तो लोगों को असलियत का अहसास हुआ. लोगों ने अपनी सारी सम्पत्तिबेचकर देश से बाहर जाना शुरू कर दिया. देखिए वीडियो.