नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देश में कई जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इसबीच केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर भारत के ब्रू शरणार्थी समस्या का समाधान निकाला है.गृहमंत्री अमित शाह ने 16 जनवरी को ब्रू शरणार्थियों को त्रिपुरा में बसाने को लेकरसमझौता कराया. समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करते वक्त मिज़ोरम और त्रिपुरा, दोनोंराज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे.