इटली के शिल्पकार, पेंटर, कवि और आर्किटेक्ट माइकलेंजेलो इतिहास में सबसे महानकलाकारों में से एक माने जाते हैं. कला की दुनिया के पहले सेलिब्रिटी जिनकी कला कीछाप 500 साल बाद भी साफ दिखती है. नहीं दिखती तो बस एक चीज, इनके दस्तखत. दरअसलमाइकलेंजेलो ने 40 से भी ज्यादा मूर्तियां बनाईं. स्लेव्स, मोजेज़, डॉन एंड डस्क,और सबसे ज़्यादा फेमस बुत - डेविड. शिल्पकला का नायाब नमूना जिसकी मिसाल आज भी दीजाती है. लेकिन इस पर भी माइकलेंजेलो ने दस्तखत नहीं किए. किसी बुत पर नहीं किए,सिवाय एक के. वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स में मौजूद - पिएटा. लेकिन एक रोज़ बाइबलपढ़ने वाले एक शख्स ने ही इस बुत पर कई हथौड़े चलाए, और इसे बुरी तरह तोड़कर रखदिया. क्या है पूरी कहानी, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो.