24 फरवरी की दोपहरी का वक्त. खबर आई कि केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर एयरइंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स 385 को लैंड कराया जा रहा है. एयरपोर्ट परअफरा-तफरी मच गई. इस विमान ने कोझिकोड से उड़ान भरी थी और यह सऊदी अरब में दम्मामपहुंच रहा था. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हाइड्रोलिक फेल्योर का अंदेशा होने केचलते विमान की तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई. हवा मेंफ्लाइट, सैकड़ों यात्री सवार...और पता चले कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है.दिमाग सुन्न पड़ जाता है. तकनीकी खराबी के चलते हमने कई हादसों को बतौर पत्रकारदर्ज किया है. आपतक खबरें पहुंचाई हैं. ऐसे में हमारी जिम्मेदारी यह भी है कि आपकोबताया जाए कि हाइड्रोलिक फेल्योर होता क्या है. पायलट मोहित तेवतिया बताते हैं किपूरे प्लेन में कई तरह से हाइड्रोलिक सिस्टम काम करता है. ब्रेकिंग सिस्टम हो याफिर रिवर्सर्स ये सब हाइड्रोलिक पर ही चलता है.