खर्चा-पानी: होर्मुज की बंदी से भारत में खेती के बुरे दिन आने वाले हैं?
पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर भारत की खेती पर पड़ रहा है. यहां फर्टिलाइजर के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. यूरिया की कीमतें कुछ ही हफ्तों में 85 फीसद तक महंगी हो गई हैं. खरीफ सीजन से पहले इसकी डिमांड में तेजी आती है.