मार्च, 1985 का पहला सप्ताह. राजस्थान में कांग्रेस फिर से चुनाव जीत चुकी थी.सरकार बनाने की संख्या से 12 ज्यादा विधायक कांग्रेस के पास थे. मुख्यमंत्री चुनावसे 15 दिन पहले ही बदला गया था. ऐसे में नए मुख्यमंत्री को उम्मीद थी कि उनकी फिरसे ताजपोशी होगी. लेकिन तभी दिल्ली से उन्हें कहा गया- आप इस्तीफा दे दीजिए. जोशीजी को टेक ओवर करना है. कौन थे ये 17 दिन के मुख्यमंत्री? पॉलिटिकल किस्से के इसएपिसोड में बात हीरालाल देवपुरा की.