हमारे साथी विकास नूह में बृज मंडल शोभा यात्रा की अनुमति न मिलने के बाद वहां केहालातों का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नूह में रहने वाले मुस्लिम समुदायके लोगों से बात की. उन्होंने क्या बताया जानने के लिए देखें वीडियो. बता दें किहरियाणा के नूह में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद हिंदू संगठन एक बार फिर‘शोभायात्रा’ निकालने पर अड़े हैं. नूह प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी. खुदमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले दिनों नूह में जो हुआ, उसके बाद कानूनव्यवस्था को देखते हुए यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है. हालांकि प्रशासन से परमिशननहीं मिलने के बाद भी विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दावा किया कि ऐसे धार्मिक आयोजनोंके लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं है.