खर्चा पानी: दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, भारत में स्थिर क्यों?
दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल आई हैं. इसके पीछे का कारण अमेरिका और ईरान का संघर्ष है. क्योंकि दोनों देश कच्चे तेल के बड़े उत्पादकों में से एक हैं. साथ ही तेल के ट्रांसपोर्टेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले सबसे व्यस्त रास्तों में से एक स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को ईरान ने बंद कर रखा है. लेकिन फिर भी भारत में पेट्रोल की कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं आया है.