2014 में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया था. चाय कादुकान लगाने की बात कहकर. फिर उसे भाजपा ने भुना लिया. चौकीदार में भी यही धुन है.विपक्षी जो शब्द यूज कर रहे हैं, उसे अपना लेना और उसके मायने बदल देना. इस बार थीम'मैं भी चौकीदार' है. जिसमें समाज के अलग अलग तबके के लोग कह रहे हैं. कि मोदी अबतक अकेले चौकीदार थे, अब मैं भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ हूं. लड़ाई ट्विवटर पर आ गई. बीजेपी ने हैशटैग शुरू किया मैं भी चौकीदार. समर्थक भी इसहैशटैग के साथ ट्ववीट करने लगे. अब बहुत सारे लोग पूछ रहे हैं कि ये हैशटैग क्याहोता है? हम बता दे रहे हैं. आसान भाषा में.