मुख्यमंत्री की इस कड़ी में बात राजस्थान के उस नेता की, जो एक जादूगर था. जो संजयगांधी का करीबी था, जो राहुल-प्रियंका को जादू दिखाते हुए परिवार के करीब आया औरजिसने चार हजार रुपये में बाइक बेचकर अपने सियासी करियर की शुरुआत की. हार से हुईशुरुआत केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंची. नाम है अशोकगहलोत. (भूल-चूक: इस वीडियो में 4 मिनट 40 सेकेंड पर पोकरण परमाणु विस्फोट को 1989में हुआ बताया गया है. जबकि यह 1998 के साल में हुआ. हम अपनी इस गलती के लिएदर्शकों से माफी मांगते हैं.)