बैंक भरोसे का दूसरा नाम है. आम आदमी के लिए अपने घर से भी सुरक्षित एक ठिकाना,जहां पसीने की कमाई जमा की जा सकती है. लेकिन यह भरोसा तब दरकने लगता है, जब एक केबाद एक कई बैंक सवालों के घेरे में आने लगते हैं. अभी लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) सेउठा बवंडर थमा भी नहीं था कि आरबीएल (RBL) बैंक पर आरबीआई की निगरानी ने शेयरमार्केट तक को झकझोर दिया. बैंक मैनेजमेंट से लेकर आरबीआई तक डैमेज कंट्रोल मेंउतरे. कहा गया कि बैंक में सबकुछ ठीक है. आरबीआई देश के सभी बैंकों का चौकीदार हैऔर थानेदार भी. उस पर भरोसा तो बनता ही है. लेकिन यह सवाल किसी के भी जेहन में तैरसकता है कि क्या उसका बैंक ठीक-ठाक है. उसके लुटने-पिटने के हालात तो नहीं? असल मेंयह जानना कोई रॉकेट साइंस नहीं है. बस कुछ नंबरों का खेल है. जिसे समझकर आप भीअंदाजा लगा सकते हैं कि क्या सचमुच कोई बैंक डूबने की कगार पर है. देखें वीडियो.