क्या यूज़र्स के पइसे पर डंडी मार रही है ज़ूम कार?
रिफंड की शिकायतों से पटा पड़ा है ज़ूम कार का ट्विटर अकाउंट.
Advertisement

ज़ूम कार का ट्विटर दो तरह की शिकायतों से पटा पड़ा है. समय पर रिफंड न मिलना और जब रिफंड के लिए कस्टरमर फोन करने लगे तो उसे परमानेंट डिसकनेक्ट कर देना. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more
ज़ूम कार. कुछ दिनों के लिए किराये पर कार देने वाला स्टार्टअप. भारत में कुछ शहरों से शुरू हुआ. कई शहरों में फैला. लेकिन अब ज़ूम कार की पॉलिसी और काम करने के तरीकों को लेकर कुछ गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक शिकायत हमसे साझा की मुंबई के रहने वाले तौहिद शेख ने. अब यहां से वो बात, जो तौहिद ने बताई.

