योगी आदित्यनाथ को गाड़ियों के किन नंबरों से मोह है?
योगी आदित्यनाथ के पास कितने हथियार हैं और कितना सोना, सब जान लीजिए...
Advertisement

योगी आदित्यनाथ कौन सा हथियार रखते हैं और कौन सा मोबाइल चलाते हैं, सारे सवालों का जवाब जान लीजिए.
Quick AI Highlights
Click here to view more
नेताओं के बारे में खोजे थाह नहीं मिलती. बाहर-बाहर का दिखता है, अंदर का पता नहीं चलता. कुछ पता भले न चले, मगर लोगों के मन में जिज्ञासा भरपूर होती है. जिन नेताओं के बारे में सबसे ज्यादा उत्सुकता है लोगों के अंदर, उनमें एक हैं योगी आदित्यनाथ. वो किस गाड़ी में चलते हैं? कौन सा मोबाइल यूज करते हैं? कौन-कौन सा हथियार रखते हैं? गहने कितने हैं उनके पास? कौन सी बाइक पास में है? कौन से बैंक में खाता है? कितने का एफडी है बैंक में? डाक खाने में पैसा जमा कराते हैं कि नहीं? मामला-मुकदमा क्या है उनके खिलाफ? सबका जवाब मिल गया है. कुछ भी फर्जीवाड़ा नहीं है. सारी जानकारी एकदम पुख्ता है.
ये सब जानकारी है योगी आदित्यनाथ के चुनावी हलफनामे में. 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने ये सब जानकारी दी थी.
कौन सी कार है, कितने हथियार हैं
सारे डिटेल खुद ही देख लीजिए. एक टाटा सफारी, एक इनोवा सैलून, एक फॉर्च्यूनर. उनके कान में पड़े कुण्डल पर नजर न गई हो, ऐसा तो हो नहीं सकता. अष्टधातु के कुण्डल हैं. 20 ग्राम वजनी. कीमत करीब 15,000 रुपये बताई है. योगी रुद्राक्ष की एक माला पहनते हैं. वो माला सोने की चेन में गुंथी हुई है. ये हलफनामा दाखिल करते समय योगी जी के पास सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड मोबाइल था. अब का पता नहीं. सबसे ज्यादा ध्यान जा रहा है हथियारों पर. एक रिवॉल्वर और एक रायफल. रिवॉल्वर जब खरीदा, तब उसकी कीमत एक लाख रुपये थी. रायफल 80,000 रुपए में खरीदी गई थी.
नाम पढ़ लीजिए योगी जी का. पता भी देख लीजिए. ताकि इत्मीनान हो जाए कि जानकारियां योगी जी की ही हैं.
योगी जी पोस्ट ऑफिस में बचत करते हैं. कितना बचाया है, ये हलफनामे में देखिए. इन पौने चार सालों में बचत और बढ़ गई होगी.
हलफनामे में बताना होता है कि आपके खिलाफ कोई आपराधिक केस तो नहीं है? पहले कभी केस हुआ था क्या? उसका फैसला क्या रहा? चुनाव लड़ने वाले को अपना पूरा रिकॉर्ड दिखाना होता है. योगी जी ने के हलफनामे में ये सारी जानकारियां हैं. किसके साथ केस था, कब संज्ञान लिया, सारी जानकारियां दर्ज हैं.
ये शपथपत्र 22 अप्रैल, 2014 का है. तीन महीने में चार साल पूरे हो जाएंगे.
ये है योगी जी के बैंक खातों और एफडी का ब्योरा. पंचवर्षीय लिखा होने से समझ आता है कि एफडी पांच साल के लिए की गई है. एक बात गौर कीजिए, सरकारी बैंकों में ही है खाता उनका. एक भी प्राइवेट बैंक नहीं है.
ये भी पढ़िए: जब योगी आदित्यनाथ से पूछा गया- आप विन डीज़ल को जानते हैं? योगी आदित्यनाथ का तिलिस्म महीन धागे का बना है, कभी भी टूट जाएगा आपको भी योगी आदित्यनाथ पर 'जानलेवा हमले' का वीडियो मिला है तो सच जान लीजिए
वीडियो: विन डीज़ल के साथ फोटो वायरल होने पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ