The Lallantop
Advertisement

X-rays में 'X' क्या है? ये ज्ञान दूसरों को पकड़-पकड़ कर बताएंगे!

What is X in X-rays: X-rays में ‘मिस्टर एक्स’ कौन है? जानकर हैरानी होगी कि इसका साइंस से कोई लेना-देना नहीं.

Advertisement
pic
25 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:05 PM IST)
what is x in x rays
X-rays में X कौन है?
Quick AI Highlights
Click here to view more

X-rays शब्द से आपका वास्ता होगा ही. किसका नहीं होता. जीवन में कभी न कभी करवाया होगा. अगर नहीं, तो देखा तो जरूर होगा. लेकिन इसकी काली फिल्म देखते या पकड़ते समय कभी ख्याल आया कि इसमें X क्या (What is X in X-rays) है? X-rays में ‘मिस्टर एक्स’ कौन है? जानकर हैरानी होगी कि इसका साइंस से कोई लेना-देना नहीं.

गणित से आया 'एक्स'

साल 1895. जर्मनी के मशहूर भौतिक विज्ञानी Wilhelm Conrad Röntgen अपनी लैब में Cathode Rays पर काम कर रहे थे. तभी उसी सोर्स से उनकी लैब में रखी स्क्रीन या कांच पर कुछ किरणें जगमगाने लगीं. इन किरणों का उनकी रिसर्च से कोई संबंध नहीं था. क्योंकि किरणें कोई नुकसान नहीं पहुंचा रही थीं. तो उन्होंने उनको वैसे ही रहने दिया. अब कोई नाम तो देना था, तो उन्होंने इनको ‘X’ कह दिया.

ऐसा इसलिए क्योंकि गणित का सिद्धांत कहता है कि जब कुछ अंजान हो तो उसे X कह देते हैं. आगे चलकर Wilhelm ने इन किरणों की मदद से अपनी पत्नी के हाथ की तस्वीर खींची जिसमें हड्डियां नजर आईं. Wilhelm को पता चल गया था कि उन्होंने कमाल की खोज की है. इसके बाद वो जहां भी जाते वहां कहते कि X-rays की मदद से ऐसा हुआ है. 

X नाम ऐसा चला कि वही रह गया. उनकी इस खोज के लिए उनको साल 1901 में फिजिक्स का नोबल भी मिला. यह नोबल सम्मान का भी पहला साल था. बस इतनी सी बात थी. गणित के सिद्धांत ने X-rays नाम दिया. 

अरे कहां चल दिए. ये तो जान लो कि… 

गणित में X कहां से आया?

मशहूर अरबी गणितज्ञ Mohammd Bin Musa Alkhwarizmi ने ये नियम बनाया था कि जिस चीज के बारे में पता नहीं हो, उसके लिए shei ("thing") इस्तेमाल करें. Alkhwarizmi का नियम जब स्पेन पहुंचा तो उन्होंने इसके लिए Xei लिखना स्टार्ट किया क्योंकि उनको shei बोलने में दिक्कत होती थी. कहानी जब अंग्रेजों के पास पहुंची तो उन्होंने Xei में से ei भी उड़ा दिया. नाम बिगाड़ने में तो उनको वैसे भी महारथ हासिल थी. तब से X ही मिस्टर एक्स रहा. फिर भले वो गणित हो या फिजिक्स.

क्यों बताया आपको ये सब. जैसे “Common sense is not so common” वैसे ही जनरल नॉलेज भी कोई जनरल नहीं है. काम की जानकारी थी, बता दी.

वीडियो: NCERT की नई किताब में न्यायपालिका पर ऐसा क्या लिखा कि भड़के CJI सूर्यकांत?

Advertisement

Advertisement

()