मार्क विलियम कैलावे को जानते हो? क्या? नहीं जानते! अरे वही जिन्हें 'द अमेरिकनएस' कहा जाता है. और डेड मैन भी. अब भी नहीं पहचाने, अरे भाई साहब हम अंडरटेकर कीबात कर रहे हैं, जो वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) से जुड़े हैं. और जब रिंग मेंउतरते हैं, तो सामने वाला खिलाड़ी भी डरता है. लेकिन वो अब बैसाखी के सहारे चल रहेहैं. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है. और ऐसा कहने की वजहहै वो फोटो, जो अंडरटेकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस फोटो को देखकर कहा जारहा है कि अब वो रिंग में नहीं उतर पाएंगे. मेरे लिए तो WWE का मतलब ही अंडरटेकर था. जब टीवी पर रेसलिंग देखते थे. और टीवीस्क्रीन पर अंधेरा होता था. धुआं दिखाई देता है. तो सच्ची कह रिया हूं. मैंबेसाख्ता कह उठता था. ओ बेटे! अंडरटेकर आ गिया, अब तो धो डालेगा. अब अंडरटेकर काफीटाइम से गायब चल रहे हैं. उनकी कहीं कोई खबर नहीं थी. अब एक फोटो सामने आया, जिसमेंवो बैसाखी के सहारे खड़े हुए हैं. उससे लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए. शायदअंडरटेकर चोटिल हो गए हैं, इस वजह से अब वो रिंग में नहीं आ पाएंगे. तो क्या वाकईउनका करियर ख़त्म हो गया है?ये ही तस्वीर चर्चा की वजह बनी है.कहीं अंडरटेकर सही में तो चोटिल नहीं हो गए हैं? नहीं. नहीं... ऐसा नहीं है. वो'सूत्र' होते हैं न. जिसे कोई नहीं देख पाता और वो सब कुछ बता देते हैं. उन्हींसूत्रों के हवाले से फ़ोर्ब्स का कहना है कि अंडरटेकर बस इस बैसाखी के साथ फोटोखिंचा रहे थे. उन्हें कोई चोट नहीं लगी है.कुछ दिनों पहले ये भी खबर आई थी कि अंडरटेकर इस वक़्त विंस मैकमैहन से गुस्सिया गएहैं, इस वजह से रैसलमेनिया-32 (खिताबी मुकाबला) के बाद से नहीं दिखे. अंडरटेकर केनाराज़ होने की जो वजह सामने आ रही थी, वो ये थी कि विंस मैकमैहन ने अंडरटेकर कोरैसलमेनिया-32 में अपने बेटे शेन मैकमैहन से हारने की बात कही थी, जिससे वोगुस्सिया गए और तब से ही वो WWE से नाराज़ हैं. और गायब हैं.कुछ चर्चाएं ये भी हैं कि हो सकता है कि अंडरटेकर ने ये फोटो शेयर करके मजाक कियाहो. हम तो ये ही दुआ करते हैं कि उन्होंने मजाक ही किया हो. नहीं तो ये खबर उनकेफैन के लिए दुखद हो सकती है. ये खबर वैसे ही हो, जैसे कहा जाता है, 'कभी कभी आंखोंदेखी बात भी सच नहीं होती' तो ये फोटो भी सच्चा न हो.अंडरटेकर के फैन हो तो ये बातें भी जान लो1965 में पैदा हुए WWE के प्रोफेशनल रेसलर अंडरटेकर अपने बेहद खतरनाक मूव्स के लिएजाने जाते हैं. WWE के 'रैसलमेनिया' इवेंट से अंडरटेकर का गहरा रिश्ता रहा है.क्योंकि इस इवेंट में वो सिर्फ एक मैच हारे हैं और 21 जीते हैं. अंडरटेकर को ब्रोकलेस्नर ने 2014 के रैसलमेनिया मैच में हराया था. अंडरटेकर ने तीन ब्याह रचाए हैं.उनके 4 बच्चे भी हैं. अंडरटेकर ने पहली शादी 1990 में की थी, जिससे उन्हें एक बेटाहुआ. दूसरी शादी हुई तो 2 बेटियां हुईं. दूसरी शादी 7 साल चली, जिसके बाद साल 2010में अंडरटेकर ने तीसरी शादी कर ली. तीसरी बीवी से उन्हें एक और बेटी हुई. अंडरटेकरने अपने रेसलिंग करियर में 750 से भी ज्यादा मुकाबले लड़े हैं. WWE में उन्होंने 100से भी ज्यादा खिताब अपने नाम किए हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें'जन गण मन' न हो तो कुश्ती के लिए मूड नहीं बनता था इस पहलवान काहरियाणा की लड़कियां, कुश्ती नहीं लड़ेंगी तो जियेंगी कैसे?