नेता हैं. चुनाव हैं. जिसे लड़ने के लिए चहिए चिह्न. लड़ने से याद आया यूपी कासत्तारूढ़ समाजवादी परिवार. अखिलेश ने पापा को पार्टी प्रमुख के पद से हटा दिया.आडवाणी कोष्ठक में डाल दिया. पापा कह रहे हैं कि ये संविधान के खिलाफ है. संविधानकी चुनावी व्याख्या करता है इलेक्शन कमीशन. जिसे तय करना है कि साइकिल की सवारी कौनकरेगा. अखिलेश या मुलायम. या फिर कोई नहीं. कमीशन के फैसले की सबसे ज्यादा चिंताअखिलेश एंड फ्रेंड्स को है, क्योंकि चुनाव से उनका भविष्य ज्यादा तय होना है.मुलायम तो पहले ही भविष्य चौपट कर चुके हैं परिवार की कलह को सड़कों पर लाकर.https://www.youtube.com/watch?v=AJCmImuMRM8अखिलेश को साइकिल का सिंबल नहीं मिला, तो क्या करेंगे. पेड़ के सिंबल पर लड़ेंगे.ये सिंबल है समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) का. ये पार्टी बनाई थी 1990 मेंप्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने. जनता दल से टूट कर. 60 सांसदों के साथ. पूर्व डिप्टीपीएम हरियाणा के चौधरी देवीलाल संग. पार्टी बनाई. फिर राजीव गांधी की कांग्रेस केसपोर्ट से सरकार बनाई, जो कुछ ही महीनों में गिर गई.चंद्रशेखर के साथ मुलायमयूपी में चंद्रशेखर के साथ आए यूपी के उस वक्त के सीएम मुलायम सिंह यादव, जो जनतादल के दौर में उसके प्रदेश अध्यक्ष भी थे. यहां भी सरकार कुछ महीनों तक कांग्रेस केसपोर्ट से चलती रही. फिर आया 1991 का चुनाव. राममंदिर की लहर में समाजवादी जनतापार्टी (सजपा) और उसके स्टेट सुप्रीमो मुलायम सिंह चित्त हो गए. विधानसभा में बचेदो दर्जन के आसपास विधायक. इनके दम पर 1992 में राज्यसभा में एक सांसद भेजा जा सकताथा. चंद्रशेखर अपने चेले को भेजना चाहते थे. मुलायम ने उन्हें दांव दे दिया. भेजदिया अपने चचेरे भाई रामगोपाल यादव को. फिर कुछ महीनों के बाद नवंबर में अपनीपार्टी बना ली. समाजवादी पार्टी.सुनहरा अतीतउधर चंद्रशेखर अकेले सजपा चलाते रहे. मुलायम सिंह पुराने रिश्तों का लिहाज करतेरहे. बलिया में चंद्रशेखर के खिलाफ कभी साइकल सिंबल से कोई नहीं उतरा. 2007 मेंचंद्रशेखर मर गए. उनका बेटा नीरज शेखर बलिया से चुनाव लड़ा. साइकल के सिंबल पर.सजपा फिर भी चलती रही. उसे कमल मोरारका चलाते रहे. चंद्रशेखर के पुराने साथी. उनकीसरकार में काबीना मंत्री भी रहे. बिना दम की पार्टी लगातार सपा के संपर्क में रही.सल्ली मुल्ली से. बीते बरस जब जनता दल परिवार की एका का नारा उठा, तो उन्होंने भीमुट्ठी तान ली. विलय को राजी हो गए, पर ऐन मौके पर पहलवान पीछे हट गए.https://www.youtube.com/watch?v=pmkfZaOFtaUअब कहा जा रहा है कि अगर सपा पर अखिलेश का दावा कमजोर छूटा, तो सजपा के बैनर तलेपेड़ के सिंबल से अखिलेश के प्रत्याशी चुनाव में उतरेंगे. ये दिलचस्प है. जिसचंद्रशेखर से बगावत कर मुलायम ने पार्टी बनाई, वहीं बेटे को सहारा मिल रहा है.हालांकि, सजपा वाले कह रहे हैं कि आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई बात नहीं हुई. ये अखिलेशकैंप की उड़ाई हुई हवा है. साथ ही ये भी जोड़ा कि ऐसा हो जाए, तो क्या बुरा है. परक्या पापा के जले अखिलेश अब पुराने बुजुर्ग मित्र की पार्टी के बैनर तले सरकारबनाने की दम करेंगे.एक कयास ये भी है कि अखिलेश जनता पार्टी के चुनाव चिह्न पहिए के लिए भी कोशिश करसकते हैं. इमरजेंसी के गर्भ से पैदा हुई इस पार्टी का चुनाव चिह्न पहिए के साथ हललिए हुए किसान था. पार्टी अलग-अलग विचारधारा और महत्वकांक्षाओं वाले नेताओं सेमिलकर बनी थी, जो 1980 में अलग हो गए. पार्टी टूट गई और चुनाव चिह्न फ्रीज कर दियागया. हालांकि, अगर अखिलेश इस सिंबल पर दावा ठोंकते हैं, तो भी उन्हें काफी वक्तलगेगा.पुराने दिन: मुलायम और अखिलेशएक थ्योरी और आ रही है. साल 2016 है. साइकिल में क्यों न मोटर जोड़ दी जाए. सिंबलमांग लिया जाए मोटर साइकल. साइकल की याद दिलाता. युवा जोश की भुर्र-भुर्र करता. येसुरगा कहां से आया. यूपी के एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की फेसबुक पोस्ट से, जोउन्होंने पापा-पुत्र की लड़ाई के दूसरे चरण के दौरान की थी. कहा गया कि अखिलेशराष्ट्रीय समाजवादी पार्टी बनाएंगे औऱ चुनाव चिह्न मोटर साइकल मांग लेंगे. मगरइसमें एक पेच है, जो रामगोपाल यादव को पता है. इसीलिए उन्होंने इस तरफ नजर नहींघुमाई. दरअसल किसी भी नई पार्टी को बनाने और उसका सिंबल लेने का प्रॉसेस लंबा है.चार-छह महीने लग सकते हैं. मगर उसके पहले ही चुनाव हैं, इसलिए प्रोफेसर साहब नेपार्टी का संविधान, जो उनका ही लिखा है, उठाया. अनुबंध-उपबंध उठाए और बुला लीकनवेंशन.समाजवादी जनता पार्टी के एक इवेंट की तस्वीर, साथ में चुनाव चिह्न: पेड़कनवेंशन जायज थी या नहीं, ये कमीशन तय करेगा. इलेक्शन वाला. इलेक्शन, जिसे लड़ने औऱजीतने के लिए इत्ती लड़ाई हो रही है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:महीनों पहले मुलायम को हटाने की भूमिका बना ली थी प्रो. रामगोपाल यादव नेअखिलेश, मुलायम को असली झटका तो अब लग सकता हैअमर सिंह ने कहा, ‘दर-दर की ठोकरों मुझे इतना बता दो मेरा कसूर क्या है’यूपी की जंग में कौन किस तरफ है, जान लेओशिवपाल यादव कल शाम को पत्रकारों के साथ गाना गा रहे थे, आप भी सुनिए