साल 2018. जुलाई का महीना था. रूस के तीन पत्रकार सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक(सीएआर) के दौरे पर गए. उन्हें वहां एक डॉक्यूमेंट्री बनानी थी. विषय था, CAR मेंरूसी प्राइवेट मिलिटरी कॉन्ट्रैक्टर्स की भूमिका. जब वे लोग राजधानी बांगी पहुंचे,तभी उनकी जासूसी शुरू हो चुकी थी. उन्होंने सफ़र के लिए एक गाड़ी किराए पर ली.राजधानी से निकलने के कुछ देर बाद ही सुनसान रास्ता था. तीनों लोग थके हुए थे. वेसोने की कोशिश करने लगे. उनकी आंख लगी ही थी कि गाड़ी एक झटके से रुक गई. बाहर कुछहथियारबंद लोग रास्ता रोककर खड़े हुए थे. उन्होंने ड्राइवर को निकालकर साइड किया औरफिर बाकी तीनों पत्रकारों को गोली मार दी. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना कीजांच हुई. रूस ने कहा कि ये बस एक संयोग है. वे लोग ग़लत टाइम पर ग़लत जगह परमौज़ूद थे. वो इलाका ख़तरनाक है. उन्हें वहां नहीं होना चाहिए था. ये सरकारी वर्ज़नथा. इसके बाद एक और जांच हुई. स्वतंत्र. इसके प्रायोजक थे - तीनों पत्रकारों कीट्रिप को फ़ंड करने वाले मिखाइल ख़ोदोकोस्की (या मिखाइल के.). जांच का रिजल्ट जाननेसे पहले प्रायोजक के बारे में जान लेते हैं. सोवियत संघ के विघटन के बाद रूसीसरकार, सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में बेच रही थी. रूस के राष्ट्रपति बोरिसयेल्तसिन इसके जरिए अपने चुनावी कैंपेन के लिए पैसा जुटाने की फ़िराक़ में थे. इसस्कीम के ज़रिए वो सरकारी कंपनियों की दशा और दिशा सुधारने की प्लानिंग भी कर रहेथे. इसी दौरान मिखाइल के. ने सरकारी तेल कंपनी युकोस को खरीद लिया. उन्होंने बोरिसयेल्तसिन के इलेक्शन कैंपेन को स्पॉन्सर किया. बदले में उन्हें येल्तसिन की दोस्तीहासिल हुई. सरकारी तंत्र का साथ मिलने के बाद तो युकोस की किस्मत ही खुल गई. कंपनीलगातार बड़ी होती गई. येल्तसिन के बाद रूस की कुर्सी पर आए व्लादिमीर पुतिन. मिखाइलके. से उनकी अनबन हो गई. मिखाइल के. रूस में लोकतंत्र लाने और आज़ाद ख़यालों कीवक़ालत कर रहे थे. बात तब और आगे बढ़ गई, जब उन्होंने सरेआम ऐलान किया कि वो चुनावमें ‘लिबरल पार्टी’ की मदद करेंगे. लिबरल पार्टी पुतिन की मुख्य विरोधी पार्टी थी.अक्टूबर 2003 में मिखाइल के. को अरेस्ट कर लिया गया. उस समय वो रूस के सबसे अमीरआदमी थे. ग्लोबल लिस्ट में वो 16वें नंबर पर थे. उनकी कुल संपत्ति एक लाख करोड़रुपये से अधिक थी. मिखाइल के. के ऊपर टैक्स चोरी का आरोप लगाया गया. इस मामले मेंउन्हें आठ बरस क़ैद की सज़ा सुनाई गई. दिसंबर 2010 में उनके ऊपर दो और केस लाद दिएगए. मनी लॉन्ड्रिंग और ग़बन का. उनकी सज़ा 2014 तक के लिए बढ़ा दी गई. दिसंबर 2013में पुतिन ने मिखाइल के. को क्षमादान दे दिया. जेल से रिहा होने के बाद उन्होंनेरूस छोड़ दिया. फिलहाल, मिखाइल के. लंदन में रहते हैं. वो पुतिन की तानाशाही केख़िलाफ़ प्रोटेस्ट आयोजित करते हैं. साथ ही, रूस में लोकतंत्र, फ़्री प्रेस,निष्पक्ष चुनाव जैसे मुद्दों के लिए आवाज़ उठाते रहते हैं. उन्हें रूस से बाहरपुतिन का सबसे बड़ा आलोचक माना जाता है. (अगर आप मिखाइल ख़ोदोकोस्की के बारे मेंविस्तार से जानना चाहते हैं तो एक कमाल की डॉक्यूमेंट्री है, सिटीज़न K. आप वो देखसकते हैं.) अब लौटते हैं, CAR में तीन रूसी पत्रकारों की हत्या पर. मिखाइल के. कीसंस्था पत्रकारों की रिपोर्टिंग को स्पॉन्सर कर रही थी. उन्होंने हत्या की जांचकराई. पता चला कि पत्रकारों की गाड़ी का ड्राइवर घटना वाले दिन एक सरकारी अफ़सर केसाथ संपर्क में था. वो भी घटना के एक घंटे पहले तक. वो सरकारी अफ़सर फ़्लाइट लैंडहोने के बाद से पत्रकारों के पीछे लगा हुआ था. और, वो अफ़सर एक रूसी मिलिटरी ट्रेनरके रेगुलर कॉन्टैक्ट में था. इस रूसी ट्रेनर ने अमेरिकन नाम वाली फ़र्ज़ी आइडी बनारखी थी. लेकिन, असलियत में वो रूस के प्राइवेट मिलिटरी ग्रुप ‘वेग्नर’ के लिए कामकरता था. तीनों पत्रकार इसी वेग्नर ग्रुप की कारस्तानियों पर रिपोर्टिंग के लिएसेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक के दौरे पर गए थे. अगर रूसी जांच एजेंसियों की मानें तोये घटना संयोग से अधिक कुछ नहीं थी. रूस में संयोगों की मात्रा का अक्सर ख़याल नहींरखा जाता. जैसा कि अप्रैल 2018 में हुआ था. CAR वाले कांड से तीन महीने पहले की बातहै. एक रिपोर्टर थे, मैक्सिम बोरोदिन. वो सीरिया में वेग्नर ग्रुप के लड़ाकों कीमौत की रिपोर्टिंग कर रहे थे. उन्होंने वेग्नर ग्रुप और क्रेमलिन के बीच संबंधों कोभी उजागर किया था. उनकी रिपोर्ट्स की ख़ूब चर्चा हुई. फिर 15 अप्रैल 2018 कोबोरोदिन अपने घर की बालकनी से नीचे गिर गए. अगले दिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई.रूसी अधिकारियों ने अपनी जांच में कहा कि ये आत्महत्या है. बोरोदिन के करीबी लोग इसदावे को नकारते हैं. जिस किसी ने भी वेग्नर ग्रुप की परतों को खोलने में दिलचस्पीदिखाई, या तो उन्हें मार दिया गया या फिर चुप करा दिया गया. अब आपके मन में सवाल उठरहा होगा कि ये वेग्नर ग्रुप आख़िर है क्या? इस सवाल का जवाब थोड़ा रहस्यमयी है. एकजवाब हो सकता है कि ये कुछ अज्ञात लोगों का समूह है. अगर रूस के वर्ज़न पर विचारकिया जाए तो, वेग्नर ग्रुप जैसी कोई चीज़ असल में है ही नहीं. तो ये है क्या बला?वेग्नर ग्रुप का नाम पहली बार 2014 में चर्चा में आया था. क्रीमिया पर क़ब्ज़े केदौरान वेग्नर ग्रुप ने रूसी सेना की मदद की थी. उसके बाद से वेग्नर का नाममोज़ाम्बिक़, लीबिया, सीरिया, सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक, माली, सूडान औरमैडागास्कर जैसे देशों में भी उभरा है. इनमें से कुछ देश सिविल वॉर से जूझ रहे हैं,जबकि बाकी देशों में स्थिरता का संकट है. वेग्नर ग्रुप इन देशों में लड़ाके औरट्रेनर भेजकर संबंधित पक्ष की मदद करता है. इसके बदले में उन्हें पैसा मिलता है.कुछ मामलों में तेल और सोने के खदानों को लेकर हुई डील की रिपोर्ट भी है. वेग्नरग्रुप असल में एक संरचना है. इस नाम से कोई कंपनी रजिस्टर्ड नहीं है. ये समानलक्ष्य के लिए काम कर रहे अलग-अलग समूहों का एक नेटवर्क है. इसके पीछे दोमास्टरमाइंड बताए जाते हैं. पहला नाम है, रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी GRU मेंलेफ़्टिनेंट कर्नल के पद पर काम कर चुके दमित्री उत्किन का. रिपोर्ट्स के मुताबिक,उत्किन हिटलर को अपना आदर्श मानता है. हिटलर के एक चहेते म्युज़िक कम्पोज़र थे -रिचर्ड वेग्नर. कहा जाता है कि उन्हीं के नाम पर उत्किन ने नेटवर्क का नाम वेग्नरग्रुप रखा. उत्किन को लंबे समय से पब्लिक में नहीं देखा गया है. दूसरा मास्टरमाइंडहै, येवगेन प्रिगोझिन. उसे वेग्नर ग्रुप के फ़ाइनेंशियल बैकर माना जाता है.प्रिगोझिन पर इंटरनेट रिसर्च एजेंसी ‘ट्रोल फ़ैक्ट्री’ को फ़ंड देने का आरोप भी है.इस एजेंसी ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ऑनलाइन फ़ेक कैंपेन चलायाथा. अमेरिका इसी आधार पर प्रिगोझिन और उनकी कंपनियों पर कई दफा प्रतिबंध भी लगाचुका है. प्रिगोझिन इन आरोपों को झूठा बताते रहे हैं. जहां तक प्रिगोझिन का सवालहै, उनकी कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. उनके कैरियर का ग्राफ़ पुतिन के साथ-साथ ऊपरगया. 1990 के दशक में पुतिन ने अपने पॉलिटिकल कैरियर की शुरुआत मेयर ऑफ़िस मेंसलाहकार की नौकरी के साथ की थी. उसी समय प्रिगोझिन भी अपना बिजनेस बढ़ा रहे थे.दोनों में दोस्ती हुई. जब पुतिन राष्ट्रपति बने, तब प्रिगोझिन ने रेस्टोरेंट शुरूकिया था. पुतिन की बड़ी बैठकियां प्रिगोझिन के होटल में ही हुआ करतीं थी. इसके बादप्रिगोझिन ने कैटरिंग बिजनेस में हाथ आजमाया. उन्हें क्रेमलिन, स्कूल और अंत मेंरशियन मिलिटरी से खाना पहुंचाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला. प्रिगोझिन को ‘पुतिन का शेफ़’भी कहा जाता है. जानकारों का कहना है कि वेग्नर के संबंध में प्रिगोझिन बस मिडिलमैनकी भूमिका निभा रहे हैं. पुतिन और रूसी सेना से उनकी नज़दीकी है. इसी के जरिए वोठेका उठाते हैं. अगस्त 2021 में बीबीसी ने लीबिया में वेग्नर ग्रुप के मिशन पर एकरिपोर्ट छापी थी. उन्हें ग्रुप के एक लड़ाके का छोड़ा टैब मिला था. इस टैब से कुछकोडनेम भी हाथ लगे थे. उसमें भी प्रिगोझिन और उनकी एक कंपनी का नाम आया था.प्रिगोझिन ने कंपनी से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया था. वेग्नर ग्रुपसे रूस को क्या फायदा है? पहली बात, रूस में प्राइवेट मिलिटरी बनाना गैर-कानूनी है.अगर कोई रूस पर आरोप लगाता है तो वो इससे आसानी से इनकार कर सकता है. जो संस्थाक़ागज़ पर है ही नहीं, उस पर कार्रवाई करने की ज़रूरत ही क्या है? दूसरी बात,मिलिटरी की तुलना में प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स पर खर्च कम आता है. सरकार प्राइवेटसैनिकों की मौत को आसानी से इग्नोर कर सकती है. रूस ने ऐसा किया भी है. सीरिया मेंवेग्नर ग्रुप के सैकड़ों लड़ाके मारे गए हैं. लेकिन रूस इन मौतों को स्वीकार नहींकरता. और तीसरी बात, रूस प्राइवेट आर्मी की आड़ में प्राकृतिक संसाधनों की लूट करसकता है. अगर कोई आरोप लगाए तो उसके पास एक बना-बनाया जवाब होगा, हम तो इनको जानतेही नहीं. आज हम ये सब क्यों सुना रहे हैं? दरअसल, EU ने वेग्नर ग्रुप पर प्रतिबंधलगाने का ऐलान किया है. वेग्नर ग्रुप से जुड़े लोगों और संस्थाओं पर कार्रवाई केलिए जल्दी ही एक फ़्रेमवर्क लाया जाएगा. इसमें थोड़ा समय लगेगा, ताकि किसी अदालतमें इसे चुनौती ना दी जा सके. पिछले साल ही EU येगनेव प्रिगोझिन को ब्लैक-लिस्ट मेंडाल चुका है. EU ने रूस पर प्रॉक्सी वॉर चलाने का आरोप भी लगाया है. रूस ने कहा किवेग्नर ग्रुप उसके इशारों पर काम नहीं करता. EU की कार्रवाई की वजह क्या है?अक्टूबर 2021 में माली में मिलिटरी हुंटा ने वेग्नर ग्रुप से संपर्क किया था. मालीवेग्नर ग्रुप के एक हज़ार लड़ाकों को हायर करने पर विचार कर रहा है. माली मेंफ़्रांस के पांच हज़ार से अधिक सैनिक तैनात हैं. यहां EU का एक ट्रेनिंग मिशन भीकाम कर रहा है. EU का कहना है कि इससे इलाके में अस्थिरता पैदा होगी. इसी को लेकरफ़्रांस वेग्नर ग्रुप पर प्रतिबंध लगाने पर ज़ोर दे रहा था. फ़्रांस का डर है किमिलिटरी हुंटा वेग्नर ग्रुप के ज़रिए सत्ता में बने रहने का रास्ता तलाश रही है.माली में एक साल में दो तख़्ततापलट हो चुके हैं. अगले साल फ़रवरी में यहां चुनावहोने वाले हैं. अगर सब ठीक रहा तो सत्ता लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार के हाथमें आ जाएगी. हालांकि, जो हालात बन रहे हैं, उसमें इसकी संभावना क्षीण होती जा रहीहै.